राज्य मुक्केबाज़ी में उदयपुर को 4 स्वर्ण सहित 7 पदक

राज्य विद्यालय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता

 | 
state boxing

हाल ही में उदयपुर मे आयोजित राज्य विद्यालय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर मुक्केबाज़ी केंद्र के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण सहित 7 पदक प्राप्त किए। पदक विजेता मुक्क्बाज़ो का आज श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में सम्मान किया गया। 

राज्य क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि केंद्र के ताश्री मेनारिया, प्रियवर्धन सिंह, कार्तिकेय सिंह व एंजेल जैन ने स्वर्ण पदक, नन्दिनी तोमर व गुनगुन दयारमानी ने रजत जीता वंही जयदीप सोनी ने कांस्य पदक जीता। 

जीत पर फतह सिंह राठौड़ , महाराणा प्रताप खेल गांव के खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, खेल अधिकारी अजित जैन, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, जगदीश पानेरी, मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, क्रिकेट कोच दिलीप भंडारी, स्विमिंग कोच महेश पालीवाल, जुडो कोच हिमांशु राजोरा, समर फतह सिंह, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ झलक तोमर नमन शर्मा, चेतन सिंह पंवार, आमिल अली, हिमांशु पालीवाल, संघ के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News