स्टेट साम्बो मार्शल आर्ट्स में उदयपुर को 4 स्वर्ण सहित 9 पदक

टीम कोच रुक्मणि लोहार के निर्देशन में नौ पदक प्राप्त किए
 | 
state sambo

उदयपुर। हाल ही में दिनांक 4 व 5 को जयपुर के जोबनेर में आयोजित राजस्थान स्टेट सांबो मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने टीम कोच रुक्मणि लोहार के निर्देशन में नौ पदक प्राप्त किए। 

सांबो मार्शल आर्ट्स के जिला सचिव मांगीलाल सालवी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान स्टेट सांबो के महा सचिव विक्रम परिहार चेयरमैन महेश कुमावत सी एल सी के ज्वाइंट डायरेक्टर बजरंग भादू ने अंजना वैष्णव, विराट सिंह, कार्तिक सुथार, अली असगर सलूंबर वाला को स्वर्ण पदक, रायांश जैन, हर्षित डांगी को स्वर्ण पदक व ताहेर दलाल। रुद्र खारोल। यश खारोल को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News