सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर को कांस्य पदक

68वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

 | 
Softball competition

उदयपुर, 11 अक्टूबर 2024। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूंडरू, श्रीमाधोपुर में आयोजित 17-19 वर्ष छात्र वर्ग की 68वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर की 19 वर्षीय छात्रों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।  

राजस्थान सॉफ्टबॉल सचिव करण सिंह चुंडावत एवं बलवीर सिंह राठौड़ ने मूंडरू पहुंचकर खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम के आज उदयपुर पहुंचने पर टीम कोच अरुण कुमार कोठारी, रायसिंह देवड़ा व खिलाड़ियों का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर उदयपुर सॉफ्टबॉल संघ के सदस्य हरि सिंह राजावत, नरपत सिंह राठौड़, संजय आमेटा, कमलेश शर्मा, जगत सिंह राठौड़, राजू माली, सुरेंद्र सिंह पवार आदि मौजूद रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News