सिलंबम खेल में उदयपुर बना ओवरऑल चैंपियन
उदयपुर 19 नवंबर 2025। इंडी जीनियस प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता स्टेट सिलंबम वीमेंस लीग एवं राजस्थान स्टेट सिलंबम चैंपियनशिप का सोमवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में उदयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान उदयपुर की बालिकाओं और बालकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की, जिससे पूरे मेवाड़ में खुशी की लहर दौड़ गई।
वीमेंस लीग में उदयपुर का दमदार प्रदर्शन करते हुए कोच नीलमणि पंवार के निर्देशन में उदयपुर की खिलाड़ियों ने सभी आयु वर्गों में दबदबा बनाए रखा।
सब-जूनियर वर्ग
- स्वर्ण पदक – समायरा शर्मा, तराली टांक
- रजत पदक – कनिष्का चौधरी, धारवी गोस्वामी, ध्रुविका कंवर राठौड़
जूनियर वर्ग
- स्वर्ण पदक – देवांशी पाठक, अंजना वैष्णव, एन. लेहाना चौधरी, वंशिका शर्मा, कुंजल श्रीमाली
- रजत पदक – कैप्रिशा गोस्वामी, सोनाक्षी सिंह चौहान
सीनियर वर्ग
- स्वर्ण पदक – रिया सोनी, कृष्णा कंवर, चेष्टा जैन, लता लोहार, संध्या कंवर
- रजत पदक – दिशिता आर्या
उदयपुर की उत्कृष्टता के चलते जिले ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
राजस्थान स्टेट सिलंबम चैंपियनशिप में भी उदयपुर की जीत
राजस्थान स्टेट सिलंबम चैंपियनशिप में भी उदयपुर के खिलाड़ियों का वर्चस्व साफ दिखाई दिया।
सब-जूनियर वर्ग
- स्वर्ण पदक – दियान कोठारी, विराट सिंह, रुद्राक्ष डाड, कार्तिक सोनी
- रजत पदक – तनवीर सिंह, सात्विक शर्मा, हेमांग गायरी, मनन श्रीमाली, प्रवेश सिंह
जूनियर वर्ग
- स्वर्ण पदक – नयन पंडवाला, भव्य सिंह, चित्राक्ष गायरी, खुशवर्धन शर्मा
- रजत पदक – प्रिंस राज सिंह
सीनियर वर्ग
- स्वर्ण पदक – राजवीर सालवी, मुकुलराज सिंह, दिव्यांश सिंह गौड़
- रजत पदक – प्रहर्ष जैन
उदयपुर ने इन शानदार प्रदर्शनों के दम पर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीँ जोधपुर दूसरे तथा बाड़मेर तीसरे स्थान पर रहा।
राजस्थान सिलंबम एसोसिएशन के सचिव मांगीलाल सालवी ने बताया कि सभी खिलाड़ी मार्कोस मार्शल आर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी मेडल विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर अधिक पदक जीतना है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
