राज्य पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग मे उदयपुर बनी उपविजेता

 | 
State Power Lifting

 

Udaipur Times, Sports News: राजस्थान के फलोदी नगर परिषद सभागार में संपन्न हुई राजस्थान राज्य क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, एक रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित कल 11 पदक जीते एवं राज्य सीनियर महिला वर्ग में उदयपुर टीम ने उप विजेता का ख़िताब जीता।    

जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 74 किलो सीनियर एवं जूनियर दोनों भार वर्ग में भाग लेते देवेंद्र नागदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 155 किलो वजन उठाकर दो स्वर्ण पदक जीते।  

वहीं 47 किलोग्राम सब जूनियर एवं सीनियर भार वर्ग में भाग लेते हुए हंसिका कामोया ने दो स्वर्ण पदक जीते।  74 किलोग्राम मास्टर फोर भार वर्ग में हरीश चावला ने स्वर्ण पदक जीता। 83 किलोग्राम मास्टर फोर भार वर्ग में ओम सिंह चौहान ने 80 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

74 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में देवेंद्र ने रजत पदक जीता। 105 किलोग्राम सीनियर वर्ग में मितांशु सेन ने कांस्य पदक जीता। वही 66 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में जयेश कामोया ने कांस्य पदक जीता।

83 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में सुमित शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 84 किलो से अधिक सीनियर भार वर्ग में दिशा सिसोदिया एवं 59 किलो सीनियर भार वर्ग में मोहित भट्ट ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस तरह उदयपुर टीम ने सात स्वर्ण, एक रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित कुल 11  पदक जीते।

टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष जालमचंद जैन, जिला खेल अधिकारी चित्तोड़गढ़ गिरधारी सिंह चौहान, खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, भूपेंद्र व्यास, महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल एवं गौरव साहू सहित कई खिलाडियों एवं पदाधिकारीयो ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।   

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News