उदयपुर की तैराक विधि सनाढ्य करेंगी सीनियर राजस्थान का प्रतिनिधित्व

 | 
Swimmer Vidhi Sanadhya

 

Udaipur Times, Sports Update: 19 जून 2026। उदयपुर की प्रतिभावान तैराक विधि सनाढ्य आगामी सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि विधि सनाढ्य अहमदाबाद में 16 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाली सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग  लेगी। विधि का चयन उनके हालिया उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने हाल ही में जयपुर में आयोजित हुई सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में नया राजस्थान रिकॉर्ड कायम किया था। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें राज्य की टीम में जगह मिली है।

‘‘एक जिला एक खेल‘‘ के तहत ले रही हैं प्रशिक्षण

विधि वर्तमान में राजस्थान सरकार की ‘‘पंच गौरव योजना‘‘ के अंतर्गत ‘‘एक जिला एक खेल" कार्यक्रम के तहत महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर में तैराकी का कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। विधि की इस उपलब्धि पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा, कोषाधिकारी (शहर), जिला कलेक्टर कार्यालय के अधिकारीगण, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य और पूर्व जिला खेल अधिकारी विक्रम सिंह चंदेला ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही जिला तैराकी संघ से चंद्रगुप्त सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान तथा महाराणा प्रताप खेलगांव के कोच व खेल प्रेमियों जिनमें नरपत सिंह चूंडावत (बॉक्सिंग प्रशिक्षक), रीना पुरोहित (योगा प्रशिक्षक), गगन व्यास, मनोज सनाढ्य (तैराकी), जितेंद्र सिंह (स्केटिंग), अभिजीत, (क्रिकेट प्रशिक्षक)  शालिनी नरूका (बॉक्सिंग), चाहत जैन (जूडो प्रशिक्षक), कनिष्का चौहान (हॉकी प्रशिक्षक), नंदनी गुर्जर (वॉलीबॉल प्रशिक्षक), खेमराज गमेती (लॉन टेनिस प्रशिक्षक), उषा आचरज (बास्केटबॉल प्रशिक्षक), चेतन मेहरा (तीरंदाजी प्रशिक्षक), आकांक्षा कानावत (शूटिंग प्रशिक्षक) और भूपेंद्र सिंह झाला (जिम ट्रेनर) शामिल हैं, सभी ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News