उदयपुर के आर्यन ने वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट में तीन पदक जीते

 | 
Dr aryan Sharma

 

Udaipur Times, Sports Update: 22 जून 2026। उदयपुर के कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत बैडमिंटन के होनहार खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने तुर्की के मर्सिन में 18 से 21 जून 2026 तक आयोजित वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट यूथ पैरा गेम्स 2026 के अंतर्गत अंडर 21 वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया और दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर भारत देश, अपने प्रदेश और उदयपुर शहर को गौरवान्वित किया है। 

इस प्रतियोगिता में 26 देशों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सिंगल्स तथा मेंस डबल्स दोनों मुकाबले में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीतने वाले आर्यन शर्मा उदयपुर के डीपीएस में विद्यालय में अध्ययनरत है।  

आर्यन शर्मा वर्तमान में एसएल-4 वर्ग में जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बैडमिंटन के सबसे युवा राष्ट्रीय चैंपियन हैं। आर्यन की यह अभूतपूर्व सफलता संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व की बात है तथा प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का विषय है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News