Udaipur Times, Sports News: हाल ही अजमेर में सम्पन्न 70 वी राज्य स्कूली प्रतियोगिता अंडर 19 में उदयपुर के बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 14 के बाद अंडर 19 में भी चैंपियनशिप जीती।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि 60 किलो भार वर्ग में आलोक स्कूल से. 11 के छात्र लक्ष्यराज चौहान व 64 किलो भार वर्ग में द स्टेनवार्ड के छात्र दक्षराज सिंह सांखला ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ उदयपुर को चैंपियनशिप भी जीती।
दोनों बॉक्सर श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करते है।