उदयपुर के दीपक शर्मा ने पावरफुल पंचेज में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दीपक शर्मा ने उदयपुर शहर का नाम विश्व में किया रोशन

 | 
deepak sharma

उदयपुर। दीपक शर्मा ने पावरफुल पंचेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर एक बार फिर उदयपुर शहर का नाम विश्व में रोशन किया है। दीपक शर्मा ने पहले भी उदयपुर शहर का नाम पिस्टल शूटिंग के अंदर भारत में रोशन कर चुके हैं।  

उन्होंने एक बार फिर पावरफुल बॉक्सिंग पंचेज के अंदर सिर्फ 20 सेकंड में 106 पावरफुल पंचेज लगाकर इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है और वह भी सिर्फ एक से डेढ़ महीने के अंदर अभ्यास करके उन्होंने हासिल किया है। जिसके बाद उन्हें कंधे और कोहनी में कुछ  इंजरी भी हुई थी। 

इसी श्रंखला में उनकी सराहना करते हुए आसाम के  गवर्नर श्री गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान करके उनका सम्मान किया। उन्होंने दीपक शर्मा को भविष्य में भी उदयपुर का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहन देते हुए उनकी सराहना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News