उदयपुर के देव, जय और लोकेश का राजस्थान कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन
Udaipur Times, Sports News: राजस्थान राज्य जूनियर पुरुष कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिये उदयपुर के तीन जूनियर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है l
जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि उदयपुर के उभरते जूनियर खिलाड़ी देव गुर्जर, जय गुप्ता एवं लोकेश पटेल का दिनांक 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक जयपुर के चौगान स्टेडियम में राजस्थान राज्य कबड्डी संघ द्वारा आयोजित होने वाले राजस्थान जूनियर कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है l
प्रशिक्षण शिविर के पश्चात चयनित राजस्थान जूनियर कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ी पंजाब के होशियारपुर में दिनांक 1 नवंबर से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान का नेतृत्व करेंगे l
उदयपुर के तीनों खिलाड़ियों के राज्य टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनुजा, जिला संघ के आयोजन सचिव जालमचंद जैन, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, संयुक्त सचिव श्याम सुन्दर शर्मा सहित कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l