Udaipur Times, Sports News: अलवर के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में दिनांक 12 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाली 36वी राजस्थान राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर टीम की घोषणा की है।
जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बालक टीक का नेतृत्व राहुल रेबारी करेंगे वही महिला टीम की कमान उमा गाडरी को दी गई है।
आयोजन सचिव जालम चंद जैन ने बताया कि राज्य प्रतियोगिया में भाग लेने वाली उदयपुर टीम इस प्रकार है-
बालक वर्ग: राहुल रेबारी (कप्तान), ध्रुव प्रताप, गोविंद जणवा, जितेश कुमार जाट, मनीष जाट, पीयूष, विकास पटेल, अर्जुन जणवा, अर्जुन गाडरी, सुनील अहीर, मनीष कुमार, जीतू सिंह, भावेश खटीक। बालक वर्ग के टीम मैनेजर हर्ष राज गुर्जर एवं टीम के कोच गोपाल पूर्बिया होंगे।
बालिका वर्ग: उमा गाडरी (कप्तान), प्रीति, दिव्या जाट, केसर मेघवाल, यशस्वी जाट, कृष्णा जाट, किंजल, पिंकी खटीक, ईशिता, लक्षिता, धारा लोहार, एकता भील को टीम में शामिल किया गया है। बालिका वर्ग के टीम मैनेजर मुंशी मोहम्मद एवं टीम कोच सविता जाट होगी।
जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, कोषाध्यक्ष रोशन डांगी, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह गहलोत, सयुक्त सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने उदयपुर टीम के रवानगी पर टीम के खिलाडियों एवं अधिकारियो को शुभकामनाये दी है।