वंदना शर्मा ने खेलो इंडिया की राष्ट्रीय योगासन में जीता रजत पदक

37 वे राष्ट्रीय खेलों में भी कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रही थी 

 | 
sports

उदयपुर,15 जनवरी। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय योग केंद्र के समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि योग केंद्र के तत्वावधान में संचालित बीएससी योग विज्ञान पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना शर्मा ने खेलो इंडिया के अंतर्गत जबलपुर में आयोजित हो रही राष्ट्रीय योगासन महिला लीग के रिदमेटिक पेयर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के लिए रजत पदक अर्जित करने में सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि वंदना शर्मा दो माह पूर्व गोवा आयोजित हुए 37 वे राष्ट्रीय खेलों में भी कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रही थी। वंदना राष्ट्रीय पुलिस खेलों के स्वर्ण पदक विजेता योग प्रशिक्षक राजू सिंह खीची से प्रशिक्षण ले रही हैं।

वंदना की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष प्रो. नीरज शर्मा सचिव डॉ.भीमराज पटेल तथा डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News