उदयपुर U-14 जिला स्तरीय टेबल टेनिस मे वेदान्त और रिद्धि ने जीता गोल्ड मेडल

U-14 छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ 
 | 
उदयपुर U-14 जिला स्तरीय टेबल टेनिस मे वेदान्त और रिद्धि ने जीता गोल्ड मेडल  

 

 

UdaipurTimes, School Sports News: सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 में आयोजित 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के समापन पर सभी श्रेणियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

व्यक्तिगत स्पर्धा में सेंट पॉल स्कूल के वेदान्त मेहता और CPS की रिद्धि ने Gold Medal जीते। Udaipur Sports News

प्रतियोगिता के बाकी परिणाम इस प्रकार रहे:

1. समूह स्पर्धा (14 वर्ष छात्र वर्ग):
इस वर्ग में मेजबान सेंट्रल एकेडमी सेक्टर-3 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द जूनियर स्टडी की टीम द्वितीय और MDS की टीम तृतीय स्थान पर रही।

2. समूह स्पर्धा (14 वर्ष छात्रा वर्ग):
छात्राओं के समूह वर्ग में सेंट एंथोनी स्कूल ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। CPS की टीम उपविजेता रहते हुए द्वितीय और सेंट मैरीज की टीम तृतीय स्थान पर रही।

3. व्यक्तिगत स्पर्धा (14 वर्ष छात्र वर्ग):
एकल मुकाबलों में सेंट पॉल्स स्कूल के वेदान्त ने अपने बेहतरीन खेल की बदौलत प्रथम स्थान का खिताब जीता। CPS स्कूल के शौर्य ने द्वितीय और द जूनियर स्टडी के ध्रुवान ने तृतीय स्थान हासिल किया। Udaipur Local News

4. व्यक्तिगत स्पर्धा (14 वर्ष छात्रा वर्ग):
छात्राओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में CPS स्कूल की रिद्धि ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अपने नाम किया। सेंट एंथोनी स्कूल की चार्वी द्वितीय स्थान पर और सेंट मैरीज स्कूल की फरहीन तृतीय स्थान पर रहीं।

टूर्नामेंट के समापन पर विद्यालय प्रशासन और खेल प्रभारियों ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News