विद्या भवन विद्या बन्धु संस्थान हॉकी टूर्नामेंट संपन्न

बेस्ट गर्ल्स प्लेयर कृष्णा कुमारी गरासिया व हितेश मीणा बेस्ट बॉयज प्लेयर घोषित

 | 
vidhya bhawan hockey

उदयपुर। द्वितीय रियाज़ तहसीन स्मृति बॉयज हॉकी टूर्नामेंट और प्रथम केशव चन्द्र शर्मा स्मृति गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट गुरुवार को सम्पन्न हुए। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में लड़कियों के प्रदर्शन से सभी प्रभावित हुए।

मुख्य अतिथि चन्द्रसिंह के. मेहता, विशिष्ट अतिथि अब्बास अली बन्दूकवाला तथा हॉकी उदयपुर के सचिव कुलदीप सिंह झाला ने गर्ल्स टीम की कप्तान पायल डिंडोरा, बॉयज टीम के कप्तान कोहिनूर गरासिया सहित विजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

बेस्ट गर्ल्स प्लेयर कृष्णा कुमारी गरासिया और बेस्ट बॉयज प्लेयर हितेश मीणा घोषित किये गए। टूर्नामेंट के संयोजक कुलदीप शर्मा ने बताया की बॉयज हॉकी में कुल आठ टीमों विद्या भवन ए, धौल की पाटी, ईसवाल, बी.एन. स्कूल, रख्यावल, राजसमंद, फतेह स्कूल और विद्या भवन बी तथा गर्ल्स हॉकी में चार टीमों विद्या भवन, बम्बोरा, धौल की पाटी और विद्या भवन बी टीम ने भाग लियाl

hockey

गर्ल्स हॉकी का फाइनल मैच विद्या भवन ए टीम की कप्तान पायल डिंडोरा और बम्बोरा टीम की कप्तान भावना सुथार की अगुवाई में हुआ, जिसमें विद्या भवन ए टीम 1-0 से विजेता रही l बॉयज हॉकी फाइनल मैच विद्या भवन ए टीम के कप्तान कोहिनूर गरासिया और बी टीम के कप्तान हितेश मीणा के नेतृत्व में खेला गया। इसमें विद्या भवन बी टीम 1-0 से विजेता रही। वहीं, मैत्री मैच विद्या भवन विद्या बन्धु संस्थान टीम के कप्तान कुलदीप शर्मा और हॉकी उदयपुर के कप्तान ललित प्रजापत के नेतृत्व में हुआ, जिसमें हॉकी उदयपुर टीम 2-1 से विजेता रहीl

समापन समारोह में विद्या बन्धु संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा शर्मा, विद्या भवन सोसायटी के उपाध्यक्ष हंस राज चौधरी, सचिव गोपाल बम्ब सहित प्रो.अरुण चतुर्वेदी, रेवती रमण श्रीमाली, पर्यावरणविद रजा तहसीन, साहिल चौफला, उमेश  शर्मा, चन्द्रलेखा भारती, ललिता शर्मा, अंकुर शर्मा, प्राचार्य पुष्प राज सिंह राणावत, रेखा दाशोत्तर, रशीदा बानू, रेणु जाधव, जय प्रकाश श्रीमाली इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News