विनोद साहू पावरलिफ्टिंग इंडिया के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए
उदयपुर 24 नवंबर 2025। केरल के अलप्पुझा शहर के पगोड़ा रिसोर्ट के सभागार में कल पावरलिफ्टिंग इंडिया की वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई जिसमे पावरलिफ्टिंग इंडिया के अगले चार वर्षों के लिये वर्ष 2025 से 2029 तक के लिये निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए l चुनाव में राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू को पावरलिफ्टिंग इंडिया का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया l
राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि पावरलिफ्टिंग इंडिया के चुनाव में कर्नाटक के सतीश कुमार कुदरोली अध्यक्ष, केरल के अर्जुन अवार्डी पी. जे. जोसेफ को महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के कृष्णा साहू को पुन: निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया l पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष पद पर राजस्थान के विनोद साहू पुन: निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए l
वार्षिक साधारण सभा में पावरलिफ्टिंग इंडिया की विभिन्न कमेटीयो का गठन किया गया, जिसमें वित्त समिति का चेयरमैन विनोद साहू को नियुक्त किया गया वहीं रेफरी समिति का चेयरमैन भी विनोद साहू को नियुक्त किया गया l
साहू पूर्व में भी पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव रह चुके हैं एवं अभी हाल ही में हांगकांग में आयोजित हुई एशियन चैंपियनशिप में उन्हें भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया था l
विनोद साहू के पावरलिफ्टिंग इंडिया का उपाध्यक्ष चुने जाने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर राजकुमारी यादव, माला सुखवाल, राज्य स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी, खिलाडी गौरव साहू, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जालमचंद जैन जिला तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी देहात के महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू सहित कई अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाडियों ने शुभकामनाएं दी है l
#VinodSahu #PowerliftingIndia #RajasthanSports #UdaipurNews #SportsLeadership #IndianPowerlifting #KeralaAGM #AsianChampionshipCoach #UdaipurRajasthan
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
