फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग मे उदयपुर के विनोद साहू चीफ जूरी एवं मुख्य निर्णायक नियुक्त

 | 
Vinod Sahu

 

Udaipur Times, Sports News: दुर्ग छत्तीसगढ़ के खालसा कालेज सभागार में दिनांक 24 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता एवं वेस्टर्न इंडिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक केटेगरी वन रेफ़री विनोद साहू को प्रतियोगिता का चीफ जूरी एवं मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है।

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि विनोद साहू राजस्थान के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय निर्णायक केटेगरीवन रेफ़री है।  साहू कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पूर्व में भी चीफ जूरी एवं मुख्य निर्णयाक की भूमिका अदा कर चुके हैं जिसमें कॉमनवेल्थ एवं एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जैसी महतवपूर्ण प्रतियोगिता भी शामिल है।   

विनोद साहू 24 नवंबर को दुर्ग के लिए रवाना होंगे। साहू वर्तमान में पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष एवं फेडरेशन के वित्त समिति के चेयरमैन भी है। उनके दिशा निर्देशन में राजस्थान के कई निर्णयको ने राष्ट्रीय रेफ़री का दर्जा हासिल किया है।  

साहू दुर्ग में ही पावरलिफ्टिंग इंडिया की 24 नवंबर की शाम को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी भाग लेंगे जिसमे कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा की जायेगी।  

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News