BN की मेजबानी में वेस्ट जाॅन इंटर युनिवसिर्टी बास्केटबाॅल का आगाज
127 विश्वविद्यालय के 1500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे है भाग
उदयपुर 3 फरवरी 2026। विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार हो रहे चार दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवसिर्टी बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के महाकुंभ का शुभारंभ संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं गोवा के 127 विश्वविद्यालय के 1500 से अधिक खिलाड़ी एवं कोच भाग ले रहे है।
चार दिनों तक शहरवासियों को प्रतियोगिता के रोमांचकारी मैंच देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता में वेस्ट जाॅन स्वर्ण, रजत व कास्य पदको के लिए मुकाबला होगा, जो टीम क्वालीफाई करेगी वे आने वाले दिनों में होने वाली ऑल इंडिया बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनायेगी।
इनका हुआ सम्मान-
समारोह में अतिथियों द्वारा खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राव हिम्मत सिंह नेनबारा, मूल सिंह झीलवाडा, सूर्यवीर सिंह बोहेडा, करण सिंह उमरी का उपरणा, पगडी, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।
इनके बीच हुए मुकाबले
चेयरमैन स्पोट्स बोर्ड डाॅ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि टुर्नामेंट के पहले दिन मेजबान बीएन विश्वविद्यालय ने गुरू गोविंद जनजाति विवि बांसवाडा को 34 गोल से हरा अगले दौर में प्रवेश किया। कर्नावटी विवि गांधी नगर ने नवसारी एग्रीकल्चर को 24, विवेकानंद ग्लोबल विवि जयपुर ने एमआईटी विवि पुणे को 06, भावनगर विवि ने चारूसत विवि गुजरात को 33, हेमचंद्ररचार्य नोर्थ गुजरात विवि ने मेडिकप्स विवि इन्दौर को 35, बीआईटीएस विवि पिलानी ने रानी दुर्गावती विवि जबलपुर को 10, शिवाजी विवि कोल्हापुर ने एसपीएसयू उदयपुर को 03 पोईंट से हरा अगले दौर में प्रवेश किया।
आयोजन सचिव डाॅ. हितेश चन्द्र रावल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी गौरव श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही, रजिस्ट्रार डाॅ. एन.एन. सिंह, एआईयू के आब्जर्वर डाॅ. मनोज नरेन्द्र रेड्डी ने बीएन विवि एवं एआईयू का झण्डारोहण एवं पांचों राज्यों से आये खिलाड़ियों की ओर से आयोजित मार्च पास्ट से हुआ। समारोह में अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को दी जाने वाली ट्राफी एवं संस्थान द्वारा प्रकाशित सोविनियर का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर राव हिम्मत सिंह , मुल सिंह, डाॅ. युवराज सिंह राठौड, सुर्यवीर सिंह बोहेडा, डाॅ. कर्णसिंह, कुलदीप सिंह ताल, कमलेश्वर सिंह सारंगदेवोत, नवलसिंह जुड, महेन्द्र सिंह पाखण्ड, प्रो. चेतन सिंह चैहान, स्पोट्स बोर्ड चेयरमेन डाॅ. अभिमन्यु सिंह, प्रो. रेण राठौड, डाॅ. पारस जैन, डाॅ. भवानीपाल सिंह, डाॅ. गजेन्द्र माथुर, प्रो. प्रेमसिंह रावलोत, गजेन्द्र सिंह शक्तावत, महेश चन्द्र सिंह सोलंकी, मानसिंह चुण्डावत, सहित संस्थान के डीन, डायरेक्टर एवं शहर के गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित थे। संचालन डाॅ. अनिता राठौड ने किया जबकि आभार डाॅ. अभिमन्यु सिंह ने जताया
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
