येलो बाॅयज 11 ने केएण्डआर 11 को हराकर कप जीता

नामदेव टांक क्षत्रिय नवयुवक मंडल द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट

 | 
 नाॅकआउट आधार पर खेली इस प्रतियोगिता में समाज की 4 टीमों ने भाग लिया

उदयपुर। नामदेव टांक क्षत्रिय नवयुवक मंडल द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आरएसीए मैदान पर आयोजन किया गया। जिसमें येलो बाॅयज 11 ने केएण्डआर 11 को हराकर कप जीता।

मण्डल के पंकज मेहर ने बताया कि नाॅकआउट आधार पर खेली इस प्रतियोगिता में समाज की 4 टीमों ने भाग लिया। जिसमें पहला मैच नामदेव 11 एवं येलो बॉयज 11 के बीच हुआ। जिसमें येलोबॉयज ने जीत हासिल की। दूसरा मैच केएण्डआर 11 एवं यूनिक 11 के बीच हुआ, जिसमें केएण्ड आर11 विजयी रही।

दिव्य बुला, कुलदीप इडिवाल ने बताया कि अंत में फाइनल मैच येलो बाॅयज व केएण्डआर के बीच खेला गया जिसमें येलो बाॅयज की टीम विजयी रही। प्रारम्भ में समाज के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में श्री नामदेव महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News