उदयपुर की खुबसूरती के कायल हुए युवराज

पिछोला में की बोटिंग, फैंस से शेयर की तस्वीरें

 | 
उदयपुर की खुबसूरती के कायल हुए युवराज

उदयपुर के होटल ताज पैलेस में ठहरे है युवराज, कल जायेंगे कांकरोली 

उदयपुर 23 फरवरी 2021। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह मंगलवार दोपहर उदयपुर पहुुंचेे। वे डबोक एयरपोर्ट पर उतर कर जैसे ही टर्मिनल ब‍िल्‍ड‍िंग से बाहर आए, वैसे ही उनके फैंस ने उन्‍हें घेर ल‍िए। युवराज ने कुछ क्षण रूककर उनके साथ फोटो ख‍िंंचवाए और फ‍िर कार में बैठकर सीधे होटल के ल‍िए रवाना हो गए। युवराज उदयपुर में होटल ताज लेक पैलेस में ठहरें। 

युवराज बुधवार को कांकरोली में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. परमानंद पालीवाल (पम्मू उस्ताद) एवं जाने-माने खेलप्रेमी व जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रदीप पालीवाल की स्मृति में आयोजित पी.पी. मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता-2021 में शिरकत करेंगे। 

कार्यक्रम आयोजक एवं युवा खेलप्रेमी संदीप पालीवाल ने बताया कि कांकरोली स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस स्पर्द्धा में क्षेत्रभर से टीमें भागीदारी करेंगी तथा विजेता एवं उप विजेता रहने वाली टीमों के साथ ही उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को समापन कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह को अध्यक्षता मिराज समूह के वाइस चैयरमैन मंत्रराज पालीवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशा पालीवाल करेंगे

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News