कूलर से भी बिल्कुल सस्ता ! महज 16,990 रुपये में मिलेगा स्मार्ट स्प्लिट AC, मोबाइल App से भी कर सकेंगे कंट्रोल
Udaipur Times, Helium Air : इन दिनों देश में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि बिना AC के रहना मुश्किल है। लेकिन अधिकांश कंपनियों के AC की इतनी अधिक कीमत है कि हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। ऐसे में अगर आपको पता चले कि मात्र 16,990 रुपये में AC मिल रहा है और इससे आपका पूरा कमरा एकदम कूल-कूल हो जाएगा तो शायद आप इस बात यकीन नहीं करेंगे। तो चलिए आपको बता देते हैं कि हम आपके साथ कोई मजाक नहीं कर रहे हैं जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने।
दरअसल, 'हीलियम' (Helium) ने एक सस्ता और किफायती स्प्लिट AC लॉन्च किया है। कंपनी का ऐसा दावा है कि यह AC मात्र 30 रुपये प्रतिदिन के खर्च में चल सकता है। 4.4 ISEER रेटिंग वाला यह स्मार्ट AC 2924 वॉट की क्षमता के साथ आता है और इसे मोबाइल ऐप के जरिए पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है। इस AC को खासतौर पर भारत की गर्म जलवायु को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके रिसर्च और डेवलपमेंट में Indian Institute of Technology Kanpur की भी भागीदारी रही है।
52 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता
लेकिन इसकी क्षमता 0.8 टन है, जो सामान्य AC के मुकाबले कम लग सकती है, लेकिन इसकी 4.4 ISEER रेटिंग इसे काफी दमदार बनाती है। कंपनी का दावा है कि यह AC 52 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है। इसके अलावा, सर्विसिंग और इंस्टॉलेशन को आसान बनाने के लिए कंपनी ने Urban Company और Uniservice के साथ साझेदारी की है।
क्यों खास है हीलियम एयर (Helium Air) AC?
0.8 टन क्षमता होने के कारण यह कम बिजली की खपत करता है।
कंपनी का दावा है कि इसे रोजाना सिर्फ 30 रुपये में चलाया जा सकता है।
2924 वॉट पावर और 4.4 ISEER रेटिंग के साथ यह 52 डिग्री तापमान में भी कूलिंग देता है।
इसे पूरी तरह मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।
गैस लीक जैसी तकनीकी समस्याओं की जानकारी भी ऐप पर मिल जाती है।
इसके रिसर्च में IIT कानपुर की भी भागीदारी रही है।
ऐप पर दिखेगी बिजली की खपत
हीलियम कंपनी के इस AC की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्मार्ट टेक्नोलॉजी (Smart Technology) है। यूजर ऐप के जरिए बिजली की खपत को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, AC की सेहत से जुड़ी जानकारी, जैसे गैस लीक या अन्य तकनीकी समस्याएं, भी ऐप पर उपलब्ध रहती हैं। इससे किसी तरह की सर्विसिंग धोखाधड़ी की संभावना भी कम हो जाती है।
'हीलियम एयर' (Helium Air) मॉडल 10 साल की वारंटी के साथ आता है। कंपनी ने डिलीवरी, इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग को आसान बनाने के लिए अपने सर्विस पार्टनर्स के साथ करार किया है। ऐसे में कम कीमत, कम बिजली खर्च और स्मार्ट फीचर्स के कारण यह AC भारतीय ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।
