Bajaj Pulsar 220F अब और स्टाइलिश, दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में हुई लॉन्च

 | 
Bajaj Pulsar 220F अब और स्टाइलिश, दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में हुई लॉन्च

Udaipur Times, Automobile News, Bajaj Pulsar 220F 2026 Launch : बजाज ने अपनी आइकॉनिक बाइक Pulsar 220F का 2026 अपडेटेड वर्जन पेश किया है। इस बार कंपनी ने बाइक में सबसे बड़ा बदलाव LED हेडलाइट के रूप में किया है, जो लंबे समय से ग्राहकों की मांग में शामिल था। 

LED हेडलाइट और DRL का नया सेटअप

नए अपडेट में Pulsar 220F को सिंगल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और रीडिजाइन किए गए LED DRLs (Daytime Running Lights) दिए गए हैं। यह पुरानी डुअल वर्टिकल हैलोजन यूनिट को रिप्लेस करता है। नया लाइटिंग सिस्टम न केवल बेहतर विजिबिलिटी देगा बल्कि बाइक को ज्यादा मॉडर्न लुक भी प्रदान करेगा। डिजाइन के मामले में बाइक का सेमी-फेयर्ड लुक पहले जैसा ही रखा गया है। सिर्फ फ्रंट लाइटिंग सेक्शन में ही बदलाव किया गया है।

नए कलर ऑप्शन में बदलाव

बजाज ने इस अपडेट के साथ Pulsar 220F के कलर ऑप्शन में भी बदलाव किया है। कंपनी ने Green Light Copper कलर को हटाकर नया Black Gold वेरिएंट शामिल किया है। अब बाइक कुल चार रंगों में Black Gold, Black Cherry Red, Black Ink Blue और Black Copper Beige है। इसके साथ ही बाइक में LED इंडिकेटर्स, USB चार्जिंग पोर्ट और सिंगल-चैनल ABS जैसे फीचर्स पहले की तरह मौजूद हैं।

इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं

इस अपडेट में इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Pulsar 220F में वही 220cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.9 PS की पावर और 18.6 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम भी पहले जैसे ही रखे गए हैं।

Bajaj Pulsar 220F

कीमत में हुई बढ़ोतरी

नए LED हेडलाइट और कलर अपडेट के बाद बाइक की कीमत में भी बदलाव हुआ है। अब Bajaj Pulsar 220F की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,35,582 (दिल्ली) हो गई है, जो पहले से करीब ₹2,030 ज्यादा है।

दो दशक बाद भी बनी हुई है लोकप्रिय

Pulsar 220F बजाज की सबसे पुरानी और लोकप्रिय बाइकों में से एक है। वर्षों पुराने मॉडल होने के बावजूद इसकी स्पोर्टी डिजाइन, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण इसकी मांग आज भी बनी हुई है।

नया LED हेडलाइट अपडेट इसे आधुनिक फीचर्स के और करीब लाता है, जिससे यह बाइक अपने क्लासिक अपील को बनाए रखते हुए समय के साथ अपडेट भी हो गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News