Mahindra लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के साथ आ रही Mini स्कॉर्पियो

 | 

Udaipur Times, Automobile News : महिंद्रा लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कंपनी मार्च 2027 तक अपनी दो नइ Suv को भारत लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन Suv की नाम Scorpio-N Facelift और दूसरी Mini स्कॉर्पियो है। Mini स्कॉर्पियो दरअसल कंपनी की Vision S होगी, जिसके कॉन्सेप्ट को साल 2025 में शोकेस किया गया था। महिंद्रा के इन दोनों अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं इन Suv में कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट

अपडेटेड स्कॉर्पियो-एन के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल टेस्टिंग चल रही है और इसे कई बार देखा जा चुका है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा इसे दिवाली के आसपास फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के केबिन में आपको वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एसी वेंट की नई जगह के साथ नया सेंट्रल कंसोल और फ्रंट और रियर पैसेंजर के लिए के लिए आर्मरेस्ट मिलेंगे। Automobile News

Suv में 203 BHP वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 175 BHP वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगा। यह 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम केवल टॉप-ट्रिम्स के मॉडल्स में ही उपलब्ध रहेगा। इस Suv में 'दा विंची' डैम्पर्स भी लगाए जा सकते हैं, जिन्हें पहली बार XUV 7XO में इंट्रोड्यूस किया गया था। Automobile News

विजन S (Mini स्कॉर्पियो)

महिंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार, 2027 की पहली तिमाही में NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपना पहला मॉडल लॉन्च करेगा। महिंद्रा विजन एस के प्रोडक्शन वर्जन को 2027 भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। इसका बॉक्सी, अपराइट सिल्हाउट स्कॉर्पियो और डिफेंडर जैसी दमदार Suv से मिलता-जुलता है। स्पाई फोटोज से पता चलता है कि Suv दिखने में काफी हद तक 2025 में शोकेस किए गए मूल कॉन्सेप्ट की तरह होगी। Automobile News

नई महिंद्रा विजन में जानकारीं के मुताबिक, S कॉम्पैक्ट Suv NU_IQ नाम के नए मॉड्यूलर, मोनोकॉक आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी, जो हाइब्रिड, EV और ICE समेत अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन के साथ कंपैटिबल है। यह XUV 3XO और स्कॉर्पियो N के बीच के सेगमेंट में आएगी। Automobile News यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो एक रगेड लाइफस्टाइल Suv चाहते हैं। उम्मीद है कि इसमें XUV 3XO वाला 1.2 लीटर TGDi पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन देखने को मिलेगा। Suv को बाद में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लॉन्च किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News