मिडिल क्लास के लिए सबसे सस्ती ₹4.50 लाख में EV ! 250 KM की रेंज और मिनटों में होगी रिचार्ज
Udaipur Times, Automobile News, Blinq Ryde : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच गुरुग्राम स्थित ईवी स्टार्टअप ब्लिंक मोबिलिटी (Blinq Mobility) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Blinq Ryde को देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार के रुप में पेश होगा। इस कार की कीमत और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.50 लाख से 5 लाख रुपये के बीच है।
इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी स्वैपिंग तकनीक है। कंपनी के मुताबिक, अधिकृत स्वैपिंग स्टेशन पर कार की बैटरी को बदलने में तीन मिनट से भी कम समय लगेगा और नई बैटरी के साथ वाहन को 250 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलेगी। इससे चार्जिंग के लिए घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दो वेरिएंट में आएगी कार
कंपनी इस कार को दो वेरिएंट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पहला फैमिली वेरिएंट होगा, जो निजी उपयोग के लिए तैयार किया गया है, जबकि दूसरा फ्लीट वेरिएंट व्यावसायिक उपयोग और राइड-हेलिंग सेवाओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
कॉम्पैक्ट और आकर्षक डिजाइन
Blinq Ryde को माइक्रो-हैचबैक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एयरोडायनामिक बॉडी और स्पोर्टी स्टाइलिंग देखने को मिलेगी। यह 10 खूबसूरत कलर्स जैसे सोबर ग्रीन, एम्बर-ऑरेंज, रोसो और लूनर सिल्वर में उपलब्ध है। इसका यूनिक माइक्रो-हैचबैक स्ट्रक्चर इसे सड़क पर चलते समय एक स्पेसिफिक और मॉडर्न पहचान देता है।
फीचर्स में भी दम
कम कीमत के बावजूद कार में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पावर स्टीयरिंग, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एयर कंडीशनर, हीटर और बैटरी सेवर मोड जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
सुरक्षा पर भी फोकस
सुरक्षा के लिहाज से कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक असिस्ट, हिल असिस्ट, स्पीड अलर्ट सिस्टम और एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
250 किमी तक की रेंज का दावा
कंपनी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक कार में एक कुशल इलेक्ट्रिक मोटर और मॉड्यूलर लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। एक बार फुल चार्ज या बैटरी स्वैप के बाद यह कार करीब 250 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी।
यदि कंपनी देशभर में पर्याप्त बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने में सफल रहती है, तो यह इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में गेम चेंजर साबित हो सकती है और मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक ईवी विकल्प बन सकती है।
