इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले चेक करें ये 5 चीजें, वरना होगा भारी नुकसान

 | 
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले चेक करें ये 5 चीजें, वरना होगा भारी नुकसान

Udaipur Times, Electric Scooter : अगर आप भी कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे है तो रुक जाइए। आज हम आपके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी जरूरी जानकारी लेकर आए है। आजकल साइकिल की जगह इलेक्ट्रिक स्कूटर आ गए है और जहां कुछ जगहों पर हम बाइक का प्रयोग करते है तो वहीं आजकल इन सभी कामों के लिए हम इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रयोग कर रहे है। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना बिल्कुल बजट-फ्रेंडली है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ई-स्कूटर आपको कम खर्च में सभी काम करने के लिए जाने में मदद कर सकता है। लेकिन बिना सोचे-समझे इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी करना बाद में भारी पड़ सकता है। Electric Scooter

आइए जानते है इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको 5 जरूरी बातें इसके बारे में बताने वाले है। 

बैटरी की क्षमता

सबसे पहले लिथियम-आयन बैटरी वाली स्कूटर चुनें। IDC या ARAI प्रमाणित रेंज चेक करें। 40-60 किमी से 20-30% ज्यादा रेंज वाली स्कूटर लें। बैटरी पर कम से कम 3-5 साल या 30,000-50,000 किमी की वारंटी हो। वाटरप्रूफिंग (IP65 या उससे बेहतर) भी जरूर देखें। Electric Scooter

पावर और परफॉर्मेंस

250W से कम पावर वाली स्कूटर शहर व ढलान या दो लोगों के लिएअ  800W-1200W वाली चुनें। टॉर्क, टॉप स्पीड (45-60 km/h) और एक्सिलरेशन चेक करें। Electric Scooter

सेफ्टी फीचर्स

फ्रेम मजबूत हो जिससे खराब सड़कों पर सही चले। डिस्क ब्रेक, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, LED लाइट्स, डिजिटल डिस्प्ले, एंटी थेफ्ट लॉक और ओवर-स्पीड अलार्म जैसी सेफ्टी फीचर्स देखें। ISI मार्क और अच्छे ब्रेकिंग सिस्टम वाली स्कूटरों को प्राथमिकता दें। Electric Scooter

चार्जिंग टाइम

होम चार्जर के साथ पोर्टेबल चार्जिंग ऑप्शन चेक करें। रिमूवेबल बैटरी वाले स्कूटर ज्यादा सुविधाजनक होते है, क्योंकि आप बैटरी घर ले जाकर चार्ज कर सकते हैं। Electric Scooter

सर्विस नेटवर्क

कंपनी का सर्विस सेंटर आपके शहर में हो और पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हों। Electric Scooter टोटल ऑनरशिप कॉस्ट (purchase price + running cost + maintenance) कैलकुलेट करें। 3-5 साल की वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और अच्छी रीसेल वैल्यू वाला स्कूटर चुनें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News