कम बजट में नई कार चाहिए ? 5 लाख रुपये से कम में मिल रही हैं ये 3 बेहतरीन गाड़ियां
Udaipur Times, Automobile News, Best Cars In Budget : अगर आपका बजट सीमित है और आप ₹5 लाख से कम कीमत में नई कार खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में आपके लिए कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में Maruti Suzuki, Renault और Tata Motors की हैचबैक कारें उपलब्ध हैं, जो बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।
Maruti Suzuki S-Presso
इस सूची में सबसे सस्ती कार Maruti Suzuki S-Presso है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 5.25 लाख रुपये तक जाता है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.0-लीटर इंजन मिलता है, जो 65.71 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Renault Kwid
Renault Kwid भी 5 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली लोकप्रिय हैचबैक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 5.85 लाख रुपये तक उपलब्ध है। इसमें 1.0-लीटर इंजन दिया गया है, जो 68 bhp की पावर और 92.5 Nm का टॉर्क देता है।

Tata Tiago
Tata Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। हालांकि इसके शुरुआती वेरिएंट 5 लाख रुपये से कम कीमत में मिल जाते हैं, लेकिन टॉप मॉडल की कीमत 8.55 लाख रुपये तक जाती है। इस कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
अगर आपका बजट सबसे कम है, तो Maruti Suzuki S-Presso सबसे किफायती विकल्प है। वहीं, बेहतर फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन चाहने वाले ग्राहकों के लिए Renault Kwid अच्छा विकल्प हो सकती है। यदि आप मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ज्यादा पावर वाली कार चाहते हैं, तो Tata Tiago पर विचार कर सकते हैं।
