AC ऑन करते ही न करें यह गलती ! पहले 5 मिनट चलाएं करें ये काम, बिजली बिल होगा जीरो
Udaipur Times, Fan Mode in AC : गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग AC ऑन करते ही उसे सीधे Cool Mode पर चला देते हैं। लेकिन एयर कंडीशनर विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत AC के कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। उनकी सलाह है कि AC चालू करने के बाद पहले कुछ मिनट Fan Mode पर चलाएं और फिर Cool Mode का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ बिजली की बचत हो सकती है, बल्कि AC की उम्र बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
क्यों पहले Fan Mode चलाने की सलाह दी जाती है?
हांगकांग की एयर कंडीशनर सर्विस कंपनी Breathe-Easy के डायरेक्टर जेफ लैम्ब के अनुसार, AC ऑन करते ही सीधे कूलिंग शुरू करने से कंप्रेसर पर अचानक लोड पड़ता है। अगर पहले कुछ मिनट Fan Mode चलाया जाए तो कमरे की रुकी हुई गर्म हवा सर्कुलेट हो जाती है और कंप्रेसर को धीरे-धीरे काम शुरू करने का समय मिल जाता है। इससे मशीन पर दबाव कम पड़ता है और उसके लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना बढ़ती है।
AC बंद करने से पहले भी करें Fan Mode का इस्तेमाल
विशेषज्ञों का कहना है कि AC बंद करने से पहले 10 से 15 मिनट तक Fan Mode चलाना भी फायदेमंद होता है। कूलिंग के दौरान AC की कॉइल्स पर नमी जमा हो जाती है। यदि यह नमी सूखने का समय नहीं पाती तो अंदर फंगस, मोल्ड और बदबू पैदा हो सकती है। Fan Mode इस नमी को सुखाने में मदद करता है, जिससे AC साफ रहता है और कमरे की हवा भी बेहतर बनी रहती है।
Fan Mode क्या करता है?
Fan Mode में AC का कंप्रेसर बंद रहता है और केवल इनडोर यूनिट का पंखा चलता है। यह कमरे की हवा को ठंडा नहीं करता, बल्कि उसे फिल्टर करके पूरे कमरे में समान रूप से फैलाता है। इसलिए जब मौसम बहुत गर्म न हो और केवल बेहतर एयरफ्लो की जरूरत हो, तब यह मोड उपयोगी साबित हो सकता है।
इससे क्या फायदे मिलते हैं ?
कंप्रेसर पर अचानक दबाव कम पड़ता है।
बिजली की खपत कम हो सकती है।
AC के अंदर नमी कम रहने से फंगस और बदबू बनने का खतरा घटता है।
मशीन की कार्यक्षमता और उम्र बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
कमरे में हवा का प्रवाह बेहतर बना रहता है।
AC की सर्विस भी है जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक, AC की साल में कम से कम एक बार प्रोफेशनल सर्विस जरूर करानी चाहिए, जबकि बेहतर रखरखाव के लिए साल में दो बार सर्विस कराना फायदेमंद माना जाता है। साथ ही हर 2 से 3 सप्ताह में एयर फिल्टर की सफाई करने से धूल और बैक्टीरिया जमा नहीं होते और AC बेहतर कूलिंग देता है।
