टाटा से लेकर हुंडई तक ! भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगी ये 5 नई इलेक्ट्रिक SUV
Udaipur Times, Automobile News, Upcoming New Electric SUV: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब लोग कम रनिंग कॉस्ट वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। अगर आप भी आने वाले महीनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय बाजार में जल्द ही पांच नई और किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें लंबी रेंज और कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Tata Sierra.ev: मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार खत्म
Tata Sierra EV साल 2026 की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक लॉन्च में से एक है। इसे 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप में Curvv.ev और Harrier.ev के बीच स्थित होगी।
इस SUV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है। इसकी अनुमानित रेंज 627 किमी से अधिक हो सकती है। कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
Kia Syros EV: कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार
Kia Syros EV को इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत में किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी और इसका मुकाबला Tata Nexon.ev और Mahindra XUV 3XO EV से होगा।
इसमें 42 kWh और 49 kWh बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत 15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
MG Starlight EV: फैमिली SUV सेगमेंट में नया विकल्प
MG Starlight EV एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसका मुकाबला Mahindra XEV 9E से माना जा रहा है।
इसमें 56.7 kWh का लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी पैक मिलेगा और कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसकी संभावित कीमत 22 लाख से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Hyundai HE1i: कंपनी की सबसे सस्ती EV
Hyundai HE1i को कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV माना जा रहा है। इसका मुकाबला Tata Punch.ev और Citroen eC3 से होगा।
इसमें 42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है और इसकी अनुमानित रेंज करीब 350 किमी हो सकती है। इसकी कीमत 10 लाख से 14 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
Tata Safari.ev: कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV
Tata Safari EV टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसके इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है।
यह SUV 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिल सकते हैं। इसकी संभावित कीमत 26 लाख से 30 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए बढ़ेंगे ऑप्शन
आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली ये नई इलेक्ट्रिक SUV भारतीय ग्राहकों को अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई नए विकल्प देंगी। लंबी रेंज, बेहतर तकनीक और कम रनिंग कॉस्ट के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और आने वाला समय EV बाजार के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
