Xiaomi लवर्स के लिए खुशखबरी ! डेढ़ महीने बैटरी चलने वाली स्मार्टवॉच का भौकाल
Udaipur Times, Tech. News : शियोमी लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बीते गुरुवार को चीन में Xiaomi Smart Band 10 Pro स्मार्टवॉच Xiaomi 17 Max और Xiaomi Ear Clip इयरफोन्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi का ये नया वियरेबल 1.74-इंच के AMOLED कलर डिस्प्ले के साथ आता है जो 2000 nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है और सिंगल चार्ज पर 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करने का दावा करता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें एक डुअल-लाइट PPD सेंसर दिया गया है और ये ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग ऑफर करता है।
Xiaomi ने एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम वाले स्टैंडर्ड एडिशन के साथ-साथ फ्लोरोरबर स्ट्रैप वाला Xiaomi Smart Band 10 Pro का एक प्रीमियम सेरेमिक वर्जन भी लॉन्च किया है। Xiaomi Smart Band
प्राइस और अवेलेबिलिटी
शियोमी लवर्स के लिए Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत CNY 399 (लगभग 5,600 रुपये) रखी गई है। शियोमी के लेदर स्ट्रैप वाले वेरिएंट की कीमत CNY 449 (लगभग 6,500 रुपये) है। वहीं, सेरेमिक वेरिएंट की कीमत CNY 479 (लगभग 6,700 रुपये) है।Xiaomi Smart Band
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
शियोमी लवर्स के लिए Xiaomi Smart Band 10 Pro में Xiaomi का HyperOS 3 इंटरफेस दिया गया है और इसमें 336×480 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 1.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस स्क्वायर कलर डिस्प्ले के बारे में दावा किया गया है कि ये 2000 nits तक की पीक ब्राइटनेस डिलीवर करता है।
जानकारी के मुताबिक, हेल्थ ट्रैकिंग के लिए, Xiaomi Smart Band 10 Pro में डुअल लाइट PPD सेंसर है, जिसके बारे में दावा है कि ये 98.2 परसेंट तक की एक्यूरेसी के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग ऑफर करता है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग भी दी गई है। Xiaomi Smart Band
कनेक्टिविटी के लिए, Xiaomi Smart Band 10 Pro में Bluetooth 5.4, GNSS, NFC, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है।
मिली जानकारी के अनुसार, हैप्टिक फीडबैक के लिए इसमें एक लीनियर वाइब्रेशन मोटर दी गई है। ये 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करता है। इसमें एक नया गेम मोड भी है जो 400 से ज्यादा गेम्स के लिए स्टेटस ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। Xiaomi Smart Band
Xiaomi Smart Band 10 Pro में 350mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये 90 मिनट में जीरो से 100 परसेंट चार्ज हो जाती है। वियरेबल को लेकर दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है। Xiaomi Smart Band
Xiaomi Smart Band 10 Pro के मेटल वर्जन का वजन लगभग 21.6 ग्राम है, जबकि सेरेमिक वेरिएंट का वजन करीब 28.7 ग्राम है।
