Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 187 KM की रेंज के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

 | 
Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 187 KM की रेंज के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Udaipur Times, Hero Vida VX2 Plus 4. 4kWh Variant: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 Plus का नया 4.4kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। बड़ी बैटरी के साथ यह स्कूटर अब पहले से ज्यादा लंबी रेंज देगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, बैटरी के अलावा स्कूटर के मोटर, परफॉर्मेंस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब मिलेगी 187 किलोमीटर तक की रेंज

नए Vida VX2 Plus में 2.2kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं, जिनकी कुल क्षमता 4.4kWh है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 187 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देता है। वहीं, पहले वाले 3.4kWh वेरिएंट की रेंज 146 किलोमीटर थी।

पहले से तेज होगी चार्जिंग

स्कूटर के साथ नया 1kW पोर्टेबल चार्जर दिया गया है, जो पुराने चार्जर की तुलना में दोगुना पावरफुल है। इसकी मदद से स्कूटर 0 से 80 प्रतिशत तक 3 घंटे 17 मिनट में और 100 प्रतिशत तक 5 घंटे 8 मिनट में चार्ज हो जाता है।

अगर डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल किया जाए तो बैटरी 65 मिनट में 80 प्रतिशत और 2 घंटे 30 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। कंपनी का कहना है कि देशभर में उसके 6,000 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं।

मोटर और फीचर्स पहले जैसे

नई बैटरी के अलावा स्कूटर के बाकी सभी फीचर्स पुराने मॉडल जैसे ही हैं। इसमें 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 26Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है।

स्कूटर में Eco, Ride और Sport तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा Boost Mode भी मिलता है, जो ओवरटेकिंग के दौरान कुछ समय के लिए अतिरिक्त पावर देता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.3 इंच की TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

बनाया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड

कंपनी के अनुसार, इसी नए वेरिएंट का इस्तेमाल कर भारत में 52 दिनों में लगातार 12,111 किलोमीटर की यात्रा पूरी की गई, जिसे Asia Book of Records ने इलेक्ट्रिक स्कूटर से की गई सबसे लंबी यात्रा के रूप में प्रमाणित किया है।

कब से होगी बिक्री?

Hero MotoCorp के मुताबिक, Vida VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट की बिक्री जुलाई 2026 के अंत तक देशभर के सभी अधिकृत शोरूम पर शुरू कर दी जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News