कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज ! मिडिल फैमिली के लिए सबसे बेस्ट Hero की 4 बाइक
Udaipur Times, Automobile News, Cheapest Hero Bike in India : अगर आप कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hero MotoCorp के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। भारतीय बाजार में हीरो की कम्यूटर बाइकों की मांग लगातार बनी हुई है। खासकर ऑफिस आने-जाने, गांव और शहर के रोजमर्रा के कामों के लिए ये बाइकें काफी पसंद की जाती हैं। आइए जानते हैं हीरो की सबसे किफायती बाइक्स के बारें-
हीरो HF 100: कंपनी की सबसे सस्ती बाइक
हीरो HF 100 कंपनी की सबसे किफायती मोटरसाइकिल है। इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो चार-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह बाइक लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 59,489 रुपये है।
हीरो HF डीलक्स: बजट में बेहतर विकल्प
हीरो HF डीलक्स में भी 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें किक और सेल्फ-स्टार्ट दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार यह बाइक करीब 65 kmpl तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत 56,742 से 69,235 रुपये के बीच है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस: सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक
हीरो स्प्लेंडर प्लस लंबे समय से देश की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर बाइक्स में शामिल है। इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है, जो लगभग 8 bhp की पावर देता है। कुछ वेरिएंट्स में i3S स्टॉप-स्टार्ट तकनीक भी दी गई है, जिससे ईंधन की बचत होती है। इसका माइलेज 61 kmpl तक बताया जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 74,152 रुपये है।
हीरो सुपर स्प्लेंडर: ज्यादा पावर और प्रीमियम फीचर्स
अगर 100cc से ज्यादा पावर वाली बाइक की तलाश है तो हीरो सुपर स्प्लेंडर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसका डिजाइन सामान्य स्प्लेंडर की तुलना में ज्यादा बड़ा, मस्कुलर और प्रीमियम है। बाइक के Xtec और 2.0 वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर (FEI), यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
सुपर स्प्लेंडर में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है और यह ड्रम व फ्रंट डिस्क ब्रेक दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। 12 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक 60 से 65 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 84,448 रुपये है।
कम बजट में बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए हीरो की ये चारों बाइक्स मजबूत विकल्प मानी जा रही हैं।
