मिडिल क्लास के लिए Honda की 5 सबसे सस्ती बाइक, 70 kmpl माइलेज के साथ मिलते है ये खास फीचर्स
Udaipur Times, Automobile News, 5 Honda bikes start at 65,000 RS : अगर आप कम बजट में नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Honda की कम्यूटर बाइक्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। कंपनी की सबसे सस्ती Honda Shine 100 से लेकर Honda Unicorn तक कई ऐसे मॉडल हैं, जो शानदार माइलेज, भरोसेमंद इंजन और कम मेंटेनेंस के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं इन बाइक्स की कीमत, इंजन और फीचर्स।
1. Honda Shine 100
Honda की सबसे किफायती बाइक Shine 100 है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,642 रुपये से शुरू होती है। इंजन: 98.98cc, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, पावर: 7.38 PS, टॉर्क: 8.04 Nm, माइलेज: 55-65 kmpl, फीचर्स: अलॉय व्हील, लंबी सीट, एनालॉग मीटर और सेफ्टी: CBS के साथ ड्रम ब्रेक के साथ।
2. Honda Shine 100 DX
यह Shine 100 का प्रीमियम वर्जन है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 72,146 रुपये है। इंजन: 98.98cc eSP, पावर: 7.38 PS, माइलेज: 60-64 kmpl, फीचर्स: नए ग्राफिक्स, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, क्लियर-लेंस इंडिकेटर और सेफ्टी: CBS के साथ ड्रम ब्रेक।
3. Honda Livo
Honda Livo एक स्टाइलिश 110cc कम्यूटर बाइक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,897 रुपये है। इंजन: 109.51cc OBD-2B, पावर: 8.79 PS, टॉर्क: 9.3 Nm, माइलेज: 60-70 kmpl, फीचर्स: डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, ACG साइलेंट स्टार्ट और सेफ्टी: फ्रंट डिस्क (ऑप्शनल), CBS के साथ।
4. Honda Shine 125
Honda Shine 125 देश की सबसे लोकप्रिय 125cc बाइक्स में से एक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,253 रुपये है। इंजन: 123.94cc, पावर: 10.78 PS, टॉर्क: 11 Nm, गियरबॉक्स: 5-स्पीड, माइलेज: 55-64 kmpl, फीचर्स: साइलेंट स्टार्टर, हैलोजन हेडलैंप, एनालॉग क्लस्टर और सेफ्टी: फ्रंट डिस्क ब्रेक (विकल्प), CBS।
5. Honda Unicorn
Honda Unicorn अपनी स्मूद राइड और रिफाइंड इंजन के लिए जानी जाती है। यह लंबी दूरी और रोजाना इस्तेमाल दोनों के लिए अच्छी बाइक मानी जाती है। इंजन: 123.94cc, गियरबॉक्स: 5-स्पीड, फीचर्स: मस्कुलर फ्यूल टैंक, लंबी सिंगल-पीस सीट, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और माइलेज: लगभग 50-60 kmpl (राइडिंग कंडीशन पर निर्भर)
