मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही Honda की इलेक्ट्रिक बाइक, दमदार ताकत के साथ 130KM रेंज
Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाइक खरीदना चाहते है तो आज हम आपके लिए एक सुपर बाइक लेकर आए है। महँगा पेट्रोल डीजल के बीच अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग देश में तेजी से बढ़ रही है। आज हम आपके लिए Honda की नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक WN7 ने लेकर आए है जिसने आते ही तहलका मचा दिया है।
Honda का ये इलेक्ट्रिक बाइक परफॉर्मेंस के मामले में 600cc पेट्रोल बाइक जैसी फील देने वाला है।
Honda WN7
Honda WN7 को कंपनी ने 2024 में शोकेस किया था। अब इसका पेटेंट सामने आने के बाद भारतीय बाजार में प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। बाइक का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और अग्रेसिव रखा गया है। Automobile News
अद्भुत ताकत
Honda का दावा है कि WN7 की परफॉर्मेंस 600cc इंजन वाली पेट्रोल बाइक के बराबर होगी। वहीं इसका टॉर्क आउटपुट इतना दमदार होगा कि यह कई 1000cc मोटरसाइकिल्स जैसी तेज पिकअप दे सकती है। इससे हाई-स्पीड एक्सीलरेशन और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। Automobile News
30 मिनट में चार्ज
Honda WN7 में लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। खास बात यह है कि इसमें CCS2 रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।
स्मार्ट फीचर्स
नई Honda WN7 सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस होगी। बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, रेंज और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाई देगी। इसके साथ Honda RoadSync कनेक्टिविटी सिस्टम भी मिलेगा। Automobile News
E-Bike मुकाबला
Honda WN7 की एंट्री से आने वाले समय में Ultraviolette, Revolt और दूसरी कंपनियों के बीच मुकाबला और तेज हो सकता है। अगर Honda इस बाइक को प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह युवाओं की पहली पसंद बन सकती है।
