₹11 लाख में Hyundai CRETA Electric हुई लॉन्च, देखें फीचर्स और रेंज
Udaipur Times, Automobile News, Hyundai CRETA Electric With BaaS And EMI : टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के बाद Hyundai Motor India Limited ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी (SUV) Hyundai Creta Electric के लिए नया Battery-as-a-Service (BaaS) ओनरशिप मॉडल लॉन्च किया है। नए मॉडल के साथ Creta Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर 10.99 लाख हो गई है। हालांकि, ग्राहकों को बैटरी का भुगतान अलग से करना होगा, जिसके लिए उपयोग-आधारित सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराया गया है। इस योजना में बैटरी के लिए ईएमआई (EMI) की शुरुआत 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से होगी।

नए मॉडल की कीमत 7 लाख रुपये हुई कम
कंपनी का कहना है कि यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में सबसे बड़ी बाधा मानी जाने वाली ऊंची शुरुआती कीमत को कम करने के लिए उठाया गया है। Battery-as-a-Service मॉडल के अंतर्गत ग्राहक वाहन खरीदेंगे, जबकि बैटरी के लिए अलग से किराया या सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा। BaaS के बिना Hyundai Creta Electric की कीमत 18.03 लाख रुपये से शुरू होकर 24.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यानी नए मॉडल के जरिए शुरुआती कीमत में करीब 7 लाख रुपये की कमी आई है।
Creta Electric में जोड़े गए नए फीचर्स
Battery-as-a-Service मॉडल के साथ कंपनी ने Creta Electric में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं। Creta Electric में Hyundai SmartSense Level-2 ADAS, Vehicle-to-Load (V2L), Single Pedal Drive (i-Pedal), स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच सपोर्ट वाली Digital Key तथा Active Air Flaps जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी बैटरी पैक पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। एसयूवी (SUV) में अब इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप दिया गया है, जिससे वाहन में चढ़ने और उतरने में आसानी होगी और इसका एसयूवी लुक भी अधिक आकर्षक बनेगा। इसके अलावा Home Charger (HC) वेरिएंट के साथ अब 7.4kW वॉल बॉक्स चार्जर दिया जाएगा, जो घर पर तेज और सुविधाजनक चार्जिंग की सुविधा प्रदान करे।

बैटरी और रेंज में कोई बदलाव नहीं
Creta Electric के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेगी। 42kWh बैटरी पैक: एक बार चार्ज करने पर 420 किलोमीटर तक की रेंज। 51.4kWh बैटरी पैक: एक बार चार्ज करने पर 510 किलोमीटर तक की रेंज। 42kWh वेरिएंट में 135 बीएचपी की पावर मिलती है, जबकि 51.4kWh लॉन्ग-रेंज वेरिएंट 171 बीएचपी की पावर देता है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ सकती है।
DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार
Hyundai देशभर में अपने EV इकोसिस्टम को भी मजबूत कर रही है। फिलहाल कंपनी के पास 183 स्थानों पर 214 DC फास्ट चार्जर और 399 चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं। अगले सात सालों में इसे बढ़ाकर करीब 600 सार्वजनिक फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों तक पहुंचाने की योजना है। इसके अलावा, myHyundai ऐप के जरिए ग्राहक देशभर में 10,000 से अधिक संगत EV चार्जिंग पॉइंट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि Battery-as-a-Service मॉडल के जरिए Hyundai इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने और भारत में EV अपनाने की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग का कहना है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस पेश करना भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। शुरुआती खरीद लागत को काफी कम करके और फ्लेक्सिबल बैटरी रेंटल प्लान देकर हम ज्यादा ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ ईवी अपनाने में सक्षम बना रहे हैं।
