कौड़ियों के भाव में मिलेगा iPhone 17 Pro और Galaxy S25 ! ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

 | 
कौड़ियों के भाव में मिलेगा iPhone 17 Pro और Galaxy S25 ! ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ 

Udaipur Times, Amazon Prime Day Sale and the Flipkart Goat Sale : 4 जुलाई यानि की आज से Amazon Prime Day Sale और Flipkart GOAT Sale की शुरुआत हो चुकी है। इन दोनों  दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स इस बार ग्राहकों को स्मार्टफोन्स (Smartphones), इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) और होम अप्लायंसेज (Home Appliance) पर बंपर डिस्काउंट दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस सेल में Apple और Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर हजारों रुपये की छूट मिल रही है।

पहली बार iPhone 17 Pro पर भारी डिस्काउंट

Flipkart GOAT Sale में पहली बार iPhone 17 Pro पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। लॉन्च के समय 1,34,999 रुपये कीमत वाला यह फोन अब सिर्फ 1,12,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यानी ग्राहकों को करीब 22,000 रुपये की सीधी बचत होगी। वहीं, iPhone 17 की कीमत घटकर 70,900 रुपये और iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 73,900 रुपये हो गई है।

 Samsung Galaxy S25 (256GB) मॉडल पर  24,000 रुपये की छूट 

सिर्फ Apple ही नहीं, Samsung Galaxy S25 (256GB) मॉडल पर भी बड़ा ऑफर मिल रहा है। 80,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन अब महज 56,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी इस पर करीब 24,000 रुपये की छूट मिल रही है।

इसके अलावा Oppo Find X9 Ultra की कीमत 1,69,999 रुपये से घटाकर 1,53,000 रुपये कर दी गई है। वहीं, Realme GT 7 भी 39,999 रुपये के बजाय सिर्फ 27,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Amazon Prime Day Sale में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 40 फीसदी तक की छूट

दूसरी ओर, Amazon Prime Day Sale में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इस सेल का सबसे बड़ा ऑफर Samsung Galaxy S25 Ultra पर है, जिसे साल की सबसे कम कीमत 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा OnePlus 13 बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। मिड-रेंज सेगमेंट में OnePlus Nord CE 6 Lite की प्रभावी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

दोनों सेल के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों को और ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News