JSW ने बनाया बड़ा प्लान ! जल्द कंपनी लॉन्च करेगी 15 नई कारें
Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए आज हम जरूरी जानकारी लेकर आए है। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में JSW Motors धमाकेदार एंट्री करने वाली है और कंपनी ने ऐलान किया है कि वे आने वाले चार सालों में कुल 15 नई कारें लॉन्च करेंगे।
खबरों के मुताबिक JSW ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार कंपनी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) पर फोकस कर रही है, जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और इलेक्ट्रिक वेरिएंट शामिल होंगे।
पहली कार Jetour T2 पर आधारित SUV होगी, जिसकी कीमत ₹15 से ₹30 लाख के बीच रखी जा सकती है। Automobile News
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, JSW Motors महाराष्ट्र के शंभाजी नगर में 14,000 करोड़ रुपये के निवेश से नई फैक्ट्री बना रही है। प्लांट का निर्माण तेजी से चल रहा है और अगस्त से प्रोडक्शन शुरू होने वाला है। कंपनी 80% लोकलाइजेशन पर काम कर है जिससे कम लागत होगी। Automobile News
लॉन्च प्लान और टाइमलाइन
JSW Motors की रणनीति से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली कार दिवाली 2026 से पहले लॉन्च होगी। इसके बाद 2027 में दूसरा मॉडल आएगा। पहले साल में 2-3 मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर चार साल में 15 वाहन लाए जाएंगे, यानी हर तीन महीने में औसतन एक नई कार लॉन्च की जा सकती है। Automobile News
प्रोडक्ट रेंज और पावरट्रेन
कंपनी विभिन्न NEV पावरट्रेन पर काम कर रही है। शुरुआती मॉडल प्लग-इन हाइब्रिड होंगे, जबकि 2027 तक मास मार्केट इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस बढ़ेगा। प्राइस रेंज ₹10-12 लाख से शुरू होकर ₹30 लाख से ऊपर तक होगी, जो अलग-अलग कंज्यूमर सेगमेंट को टारगेट करेगी। Automobile News
फैक्ट्री और लोकलाइजेशन
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में बन रही फैक्ट्री पहले फेज में 5 लाख यूनिट सालाना क्षमता वाली होगी। नवंबर-दिसंबर तक प्लांट तैयार हो जाएगा। कंपनी CKD पार्ट्स से शुरू करके जल्दी ही हाई लोकलाइज़ेशन हासिल करने की योजना बना रही है। Automobile News
मार्केटिंग और डीलरशिप
खबरों के मुताबिक, JSW अपनी ब्रांडिंग के लिए अलग-अलग शहरों में अपना शोरूम और एक्सपीरियंस सेंटर खोल रही है। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में पहले सेंटर खुलेंगे। Automobile News JSW Motors की इस एंट्री से भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में नई प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। टाटा, महिंद्रा, हुंडई जैसी कंपनियों को चुनौती मिलेगी।
