भारतीय कार बाजार में धमाका करने आ रही JSW Motors ! इन 4 गाड़ियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
JSW Motors Upcoming SUV: अरबपति उद्योगपति सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाला JSW समूह अब भारत में MG Motor के अलावा अपना दूसरा कार ब्रांड 'JSW Motors' लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने घोषणा की है कि अगले चार सालों में वह भारतीय बाजार में 14 नई कारें पेश करेगी।
दिवाली के आसपास होगी एंट्री
JSW Motors इसी साल दिवाली के आसपास भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने पुष्टि की है कि उसका पहला वाहन न्यू एनर्जी व्हीकल होगा, यानी यह या तो इलेक्ट्रिक कार (EV) होगी या प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नवंबर 2026 से अपनी पहली SUV की बुकिंग शुरू कर सकती है।
हर तीन महीने में लॉन्च होगी नई कार
JSW Motors भारत में आक्रामक प्रोडक्ट रणनीति अपनाने की तैयारी में है। पहली SUV लॉन्च होने के बाद कंपनी लगभग हर तीन महीने में एक नया मॉडल बाजार में उतार सकती है। कंपनी की योजना 10 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले कई सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की है।
महाराष्ट्र में बनेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
JSW Motors महाराष्ट्र के संभाजीनगर में 300 एकड़ में फैले अपने नए प्लांट में इन वाहनों का निर्माण करेगी। शुरुआती चरण में इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 5 लाख वाहन होगी। कंपनी स्थानीय सप्लायर नेटवर्क भी विकसित कर रही है, जिससे लागत कम करने और लोकलाइजेशन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ये चार गाड़ियां लॉन्च कर सकती है कंपनी

1. Jetour T2 – दमदार प्लग-इन हाइब्रिड SUV
Jetour T2 भारत में JSW ब्रांड की पहली SUV हो सकती है। इसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7 kWh बैटरी पैक मिलेगा।
पावर: 375 bhp
टॉर्क: 610 Nm
इलेक्ट्रिक रेंज: करीब 100 किमी
संभावित कीमत: 30 लाख से 45 लाख रुपये

2. Chery iCar V23 – लाइफस्टाइल इलेक्ट्रिक SUV
यह एक बॉक्सी डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसका लुक काफी हद तक Land Rover Defender और Jeep Wrangler जैसा दिखता है।
बैटरी विकल्प: 59.93 kWh और 81.76 kWh
रेंज: 401 से 510 किमी
पावर: 211 bhp तक
संभावित कीमत: 20 लाख से 25 लाख रुपये

3. Jaecoo J5 EV – प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV
Jaecoo J5 EV एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें आधुनिक फीचर्स और लग्जरी डिजाइन मिलेगा।
पावर: 210-211 bhp
टॉर्क: 288 Nm
रेंज: 400 से 460 किमी
संभावित कीमत: 18 लाख से 22 लाख रुपये
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 540-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

4. Chery Tiggo 8 – कंपनी की फ्लैगशिप SUV
Tiggo 8 एक बड़ी थ्री-रो SUV है, जिसकी लंबाई 4.7 मीटर से अधिक है। कंपनी ने हाल ही में इसका डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल किया है।
इंजन: 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड विकल्प
पावर: 241 bhp
संभावित कीमत: 25 लाख से 30 लाख रुपये
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसी SUVs से हो सकता है।
भारत के EV बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
JSW Motors की एंट्री से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार, खासकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। कंपनी की रणनीति साफ है। कम समय में कई नए मॉडल लॉन्च कर भारतीय ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान बनाना।
