सनरूफ के साथ लॉन्च होगी Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो, बस थोड़ी सी कीमत में मिलेगी दमदार Suv

 | 
सनरूफ के साथ लॉन्च होगी Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो, बस थोड़ी सी कीमत में मिलेगी दमदार Suv

Udaipur Times, Automobile News, Baby Mahindra Scorpio : भारतीय SUV बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Mahindra Scorpio-N के बाद अब महिंद्रा एक नई कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित यह नई SUV 2027 के आसपास बाजार में दस्तक दे सकती है। इसे फिलहाल ‘बेबी स्कॉर्पियो-N’ के नाम से देखा जा रहा है, क्योंकि इसका डिजाइन काफी हद तक Scorpio-N से प्रेरित होगा।

XUV 3XO और Scorpio-N के बीच होगी पोजिशनिंग

नई SUV को Mahindra XUV 3XO और Scorpio-N के बीच रखा जाएगा। कंपनी इसे ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित कर रही है जो कॉम्पैक्ट SUV से अपग्रेड करना चाहते हैं, लेकिन बड़ी SUV पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

सनरूफ के साथ लॉन्च होगी Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो

बॉक्सी डिजाइन बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण

नई SUV में पारंपरिक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर की बजाय दमदार और बॉक्सी डिजाइन देखने को मिल सकता है। शुरुआती जानकारियों के अनुसार इसमें ऊंची और सीधी विंडो लाइन, चौड़े व्हील आर्च, रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील और मजबूत SUV स्टांस जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिल सकते हैं। यही डिजाइन इसे बाकी कॉम्पैक्ट SUVs से अलग पहचान देगा।

नई NU_IQ प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

यह SUV महिंद्रा के नए NU_IQ मोनोकॉक आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकती है। यह प्लेटफॉर्म बेहतर केबिन स्पेस, राइड क्वालिटी और ड्राइविंग डायनेमिक्स प्रदान करने के लिए विकसित किया जा रहा है। मोनोकॉक निर्माण होने के बावजूद इसमें अच्छी बूट स्पेस और आरामदायक केबिन मिलने की उम्मीद है।

फीचर्स में होगी प्रीमियम SUV जैसी झलक

महिंद्रा इस मॉडल को फीचर्स के मामले में काफी आधुनिक बना सकती है। टॉप वेरिएंट्स में संभावित फीचर्स बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी, लेवल-2 ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प

नई SUV में कंपनी के मौजूदा इंजन विकल्प दिए जा सकते हैं 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलने की संभावना है।

शुरुआती कीमत 10 लाख से कम

रिपोर्ट्स के अनुसार इस SUV की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार SUV खरीदने वाले ग्राहकों के साथ-साथ हैचबैक और सेडान मालिकों के लिए भी आकर्षक विकल्प बन सकती है।

इन कारों से होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद इस नई महिंद्रा SUV का मुकाबला संभावित रूप से Kia Syros, Renault Bridger और Hyundai Bayon से हो सकता है। हालांकि बॉक्सी डिजाइन, डीजल इंजन विकल्प और SUV जैसी मजबूत पहचान इसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बना सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News