Maruti Brezza Facelift 2026 की पहली झलक, पैनोरमिक सनरूफ के साथ मचाएगी तहलका

 | 
Maruti Brezza Facelift 2026 की पहली झलक, पैनोरमिक सनरूफ के साथ मचाएगी तहलका  

Udaipur Times, Automobile News, Maruti Suzuki Brezza 2026 Facelift : देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल Maruti Suzuki Brezza जल्द ही नए अवतार में बाजार में दस्तक देने वाली है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

नई Brezza में कंपनी कॉस्मेटिक बदलावों के साथ कई प्रीमियम फीचर्स और नया टर्बो पेट्रोल इंजन देने की तैयारी कर रही है। यह मॉडल अगले कुछ महीनों में ही भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार है।

Maruti Brezza Facelift 2026 की पहली झलक

नई Brezza का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा आकर्षक 

नई Brezza के फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें चौड़ी फ्रंट ग्रिल, बीच में मोटी क्रोम स्ट्रिप और नया बंपर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सिल्वर स्किड प्लेट को भी ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी। साइड और रियर प्रोफाइल में मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे, जबकि SUV का आकार और डायमेंशन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है।

केबिन होगा और ज्यादा प्रीमियम

इंटीरियर में कंपनी कई नए फीचर्स जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Brezza में 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो मौजूदा मॉडल से बड़ा होगा।

Maruti Brezza Facelift 2026 की पहली झलक

इसके अलावा संभावित फीचर्स में शामिल हैं:

पैनोरमिक सनरूफ
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
वायरलेस फोन चार्जर
हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
360 डिग्री कैमरा
वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
नई सीट अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर ट्रिम

मिलेगा नया टर्बो पेट्रोल इंजन

नई Brezza का सबसे बड़ा अपडेट इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो पहले से ही Maruti Suzuki Fronx में इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह इंजन नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। वहीं मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहने की संभावना है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी CNG टैंक का विकल्प भी दे सकती है, जिससे बूट स्पेस बेहतर होगा।

कीमत में हो सकता है मामूली इजाफा

नई तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और टर्बो इंजन के कारण Brezza की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इन SUVs को मिलेगी टक्कर

लॉन्च के बाद नई Brezza का मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद कई लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs से होगा, जिनमें Hyundai Venue, Tata Nexon, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq शामिल हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News