टाटा नेक्सन-पंच की टेंशन बढ़ाने आ रही है मारुति की 3 नई SUV, 35kmpl तक मिलेगी माइलेज ! जानें कब होंगी लॉन्च ?

 | 
टाटा नेक्सन-पंच की टेंशन बढ़ाने आ रही है मारुति की 3 नई SUV, 35kmpl तक मिलेगी माइलेज ! जानें कब होंगी लॉन्च ?

Udaipur Times, 3 New Maruti SUVs : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अगले तीन वर्षों में भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 9 नए मॉडल लॉन्च करेगी, जिनमें 7 नई SUV शामिल होंगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सभी मॉडलों की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें नई Brezza Facelift, Grand Vitara Facelift, 3-रो प्रीमियम SUV, Fronx Facelift और नई Micro SUV शामिल हो सकती हैं।

अगर आप आने वाले समय में नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो मारुति की ये तीन अपकमिंग SUV आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

New Maruti Brezza Facelift

मारुति अपनी सबसे लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV Brezza को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फेसलिफ्ट मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Brezza में 1.0-लीटर टर्बो Boosterjet पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो फिलहाल Fronx में मिलता है। यह इंजन 100bhp की पावर और 148Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

इसके अलावा पहली बार Brezza में ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

टाटा नेक्सन-पंच की टेंशन बढ़ाने आ रही है मारुति की 3 नई SUV

New Maruti Fronx Facelift

मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को 2027 में मिड-लाइफ अपडेट मिलने की उम्मीद है। नई Fronx में डिजाइन और फीचर्स के साथ सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें अपनी इन-हाउस विकसित Strong Hybrid Technology दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि Maruti Fronx Hybrid एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है।

कंपनी की यह नई हाइब्रिड तकनीक मौजूदा हाइब्रिड सिस्टम की तुलना में ज्यादा किफायती और ईंधन दक्ष मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो Fronx देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV में शामिल हो सकती है।

टाटा नेक्सन-पंच की टेंशन बढ़ाने आ रही है मारुति की 3 नई SUV

New Maruti Micro SUV

मारुति एक नई Micro SUV (कोडनेम Y43) पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह कंपनी की बंद हो चुकी Ignis की जगह ले सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च होने के बाद यह SUV Tata Punch और Hyundai Exter जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी।

इस Micro SUV में माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, CNG, इलेक्ट्रिक, CBG और Strong Hybrid जैसे कई पावरट्रेन विकल्प मिलने की संभावना है। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।

टाटा नेक्सन-पंच की टेंशन बढ़ाने आ रही है मारुति की 3 नई SUV

अगले तीन साल में आएंगी 7 नई SUV

मारुति सुजुकी की योजना अगले तीन सालों में कुल 9 नए मॉडल लॉन्च करने की है, जिनमें 7 SUV शामिल होंगी। कंपनी का लक्ष्य भारतीय SUV बाजार में अपनी हिस्सेदारी को और मजबूत करना है। आने वाले समय में Grand Vitara Facelift, 3-रो प्रीमियम SUV और अन्य नए मॉडल भी बाजार में उतारे जा सकते हैं।

अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मारुति की ये अपकमिंग गाड़ियां आपके लिए इंतजार करने लायक साबित हो सकती हैं। इनमें बेहतर माइलेज, नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, आधुनिक फीचर्स और एडवांस सेफ्टी सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News