अगले महीने से मारुति की कार खरीदना होगा महंगा, इतनी बढ़ेगी नई कीमतें ?
Udaipur Times, Automobile News : मारुति सुजुकी की कार खरीदने को सोच रहे लोगों के लिए बड़ी जरूरी खबर आई है। देश की सबसे बड़ी कारण निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई कारों की कीमतों को अब बढ़ाने वाली है। मारुति सुजुकी कंपनी के पोर्टफोलियो में देश की सबसे सस्ती कार भी शामिल हैं। नए GST 2.0 के बाद अब इन कारों को खरीदना महंगा होने वाला है।
मारुति सुजुकी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग के बताया कि वो जून 2026 से अपने सभी व्हीकल की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई से लगातार पड़ रहे दबाव का हवाला दिया है। Automobile News
कीमतें बढ़ेंगी
यह बदलाव सभी मॉडलों पर लागू होगा। हालांकि, प्राइस हाइक की लिमिट हर व्हीकल के हिसाब से अलग-अलग होगी। मारुति सुजुकी ने कहा जून 2026 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। Automobile News
बोझ ग्राहकों पर
अब तक, कंपनी लागत को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों पर पड़ने वाले असर को कम करने के प्रयास कर रही थी। अब यह जरूरी हो गया है कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डाला जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्राहकों पर पड़ने वाला असर कम से कम हो।" Automobile News
कीमतें बढ़ाईं
मारुति सुजुकी, भारत के यात्री व्हीकल मार्केट में सबसे आगे है। उसने पिछले कुछ सालों में कई बार कीमतों में बदलाव किया है, क्योंकि इनपुट लागत में उतार-चढ़ाव आता रहा है। इस प्राइस हाइक के बाद उसके पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो और ऑल्टो की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। Automobile News जो अभी महज 3.50 लाख रुपए से शुरू होती हैं।
