अब बच्चों के लिए भी इलेक्ट्रिक बाइक, Hero Vida Dirt.E K3 की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत, रेंज और खास फीचर्स
Udaipur Times, Automobile News, Hero Vida Dirt.E K3 : हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने बच्चों के लिए लॉन्च की गई Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। हाल ही में दो छोटे बच्चों ने अपने नए Hero Vida Dirt.E K3 की डिलीवरी ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह इलेक्ट्रिक बाइक खासतौर पर 4 से 10 साल के बच्चों के लिए तैयार की गई है।
कीमत कितनी है?
Hero Vida Dirt.E K3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपये रखी गई है। हालांकि यह शुरुआती कीमत केवल पहले 300 ग्राहकों के लिए लागू होगी। इसके बाद कंपनी कीमत में बदलाव कर सकती है।
मोटर और स्पीड
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 500W पीक पावर और 350W कंटीन्यूअस पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं।
Beginner Mode: अधिकतम 8 किमी/घंटा
Amateur Mode: अधिकतम 16 किमी/घंटा
Pro Mode: अधिकतम 25 किमी/घंटा
इन राइडिंग मोड्स को माता-पिता अपने स्मार्टफोन में मौजूद Vida ऐप के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Hero Vida Dirt.E K3 में 360Wh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह 2 से 3 घंटे तक चल सकती है। वहीं 20% से 80% चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है।
एडजस्टेबल सस्पेंशन
बाइक में तीन-स्टेज एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है, जिसे Small, Medium और Large सेटिंग के अनुसार बदला जा सकता है। इससे बच्चों की लंबाई के हिसाब से बाइक को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।
सुरक्षा का रखा गया खास ध्यान
बच्चों की सुरक्षा के लिए बाइक में मैग्नेटिक किल स्विच दिया गया है। यदि बच्चा बाइक से गिर जाता है, तो यह स्विच तुरंत मोटर की पावर बंद कर देता है। इसके अलावा रियर डिस्क ब्रेक पर प्लास्टिक कवर दिया गया है, ताकि कपड़े या शरीर का कोई हिस्सा उसमें फंस न सके।
कंपनी ने शुरुआती राइडर्स के लिए इस बाइक में फ्रंट ब्रेक और फ्रंट सस्पेंशन स्टैंडर्ड तौर पर नहीं दिए हैं, जिससे नए बच्चे आसानी से बाइक चलाना सीख सकें। हालांकि अनुभवी बच्चों के लिए इन्हें एक्सेसरी के रूप में खरीदा जा सकता है।
Hero Vida का कहना है कि Dirt.E K3 को खासतौर पर बच्चों को सुरक्षित तरीके से ऑफ-रोड राइडिंग का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
