Ola Electric मचाएगी भौकाल ! मार्केट में लाने जा रही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर

 | 
Ola Electric मचाएगी भौकाल ! मार्केट में लाने जा रही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे है, तो ठहर आइए आपके लिए ओला लाने जा रहा है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर। जो मार्केट में जमकर धूम मचाने वाला है। 

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार की दिग्गज कंपनी Ola Electric जल्द ही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी जिसको सरकार की तरफ से अपने एक नए कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है। Automobile News

ओला इलेक्ट्रिक को यह मंजूरी फरवरी 2026 में सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR) के तहत ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा प्रदान की गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, ये रेगुलेटरी मंजूरी L1-कैटेगरी के एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दी गई है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये स्कूटर 4-किलोवाट (kW) की क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगा और इसकी टॉप स्पीड लगभग 70 KM प्रति घंटा होने की उम्मीद है। Automobile News

डिजाइन डिटेल

ओला का ये नया कमर्शियल वाहन कंपनी के मौजूदा S1 प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है। इसे फूड डिलीवरी, क्विक-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, कूरियर सेवाओं और अर्बन फ्लीट ऑपरेशंस की जरूरतों को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है। Automobile News

कंपनी इस स्कूटर को बहुत जल्द बाजार में ला  सकती है। स्कूटर के डिजाइन और निर्माण में डिलीवरी राइडर्स और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए खास तौर पार तैयार किया गया हैं। Automobile News

कंपनी का फ्यूचर प्लान

ओला इलेक्ट्रिक का ये कदम ऐसे समय में सामने आया है जब ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में ये किफायती ई-स्कूटर उनके लिए एक बड़ा विकल्प बन सकता है। Automobile News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News