OnePlus के 9,000mAh बैटरी वाले 5G फोन ने मचाया धमाल, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

 | 

Udaipur Times, Tech.News : अगर आप भी OnePlus के लवर्स है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आई है। OnePlus ने नॉर्ड सीरीज का OnePlus Nord 6 लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त यह फोन 40 हजार रुपये का था लेकिन अब यह फोन को और महंगा कर दिया है।

नई कीमत

इस नई बढ़ोतरी के बाद अब फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये हो गई है, जो कुछ दिन पहले 41,999 रुपये में मिल रहा था। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये से बढ़कर 47,999 रुपये हो गई है। OnePlus

लॉन्च के वक्त फोन के बेस वेरिएंट की कीमत सिर्फ 38,999 रुपये थी और ज्यादा RAM वाले मॉडल की कीमत 41,999 रुपये थी। यानी अब देखा जाए तो एंट्री-लेवल वेरिएंट पहले के मुकाबले 4,000 रुपये तक महंगा हो गया है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट 6,000 रुपये तक महंगा हो गया है। OnePlus

स्पेसिफिकेशन्स

Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल रही है। डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। OnePlus

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP का फ़्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 मिल रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News