8000mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus N6, 30 जून को बिल्कुल कम कीमत में होगा लॉन्च
Udaipur Times, Tech News, OnePlus N6 : चीनी स्मार्टफोन निर्माता OnePlus अपने नए बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 को भारत में 30 जून को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कूलिंग सिस्टम के साथ यह कंपनी के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।
6.7 इंच की 120Hz डिस्प्ले
OnePlus N6 में 6.7 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। फोन के फ्रंट में पंच-होल डिजाइन मिलेगा, जिसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। दूसरे कैमरे के बारे में कंपनी ने फिलहाल जानकारी नहीं दी है। फोन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-व्यू वीडियो फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
8000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी होगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी के कारण यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
दमदार प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 6GB रैम, ARM Mali-G57 MC2 GPU और Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलने की उम्मीद है।
फोन में 5300 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान डिवाइस का तापमान नियंत्रित रहेगा।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
OnePlus N6 में फ्लैट फ्रेम डिजाइन, पीछे की तरफ आयताकार कैमरा मॉड्यूल और बीच में OnePlus का लोगो मिलेगा। यह स्मार्टफोन दो रंगों- फ्रेश मिंट और मिडनाइट ग्रीन में उपलब्ध होगा।
कीमत कितनी हो सकती है?
OnePlus N6 को भारत में 30 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह OnePlus के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
