Tata Sierra EV की एंट्री, 665 KM रेंज, लग्जरी कारों जैसे फीचर्स और ट्रिपल स्क्रीन के साथ बनी सबसे खास इलेक्ट्रिक SUV

 | 
Tata Sierra EV की एंट्री, 665 KM रेंज, लग्जरी कारों जैसे फीचर्स और ट्रिपल स्क्रीन के साथ बनी सबसे खास इलेक्ट्रिक SUV 

Udaipur Times, Automobile News, Tata Sierra EV Launched In India : टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Sierra EV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये तक जाती है। टाटा की इलेक्ट्रिक लाइनअप में यह कंपनी की सातवीं ईवी है और इसे Harrier EV से नीचे पोजिशन किया गया है। 

टाटा सिएरा ईवी का भारतीय बाजार में महिंद्रा एक्सईवी 9आई, बीई6, एमजी जेडएसईवी, एमजी विंडसर ईवी और हुंडई क्रेटा के साथ ही विनफास्ट वीएफ7 समेत अन्य पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला होगा।
 
कंपनी ने इसकी बुकिंग 30 जून 2026 से शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

डिजाइन में दिखेगा अलग अंदाज

Tata Sierra EV को पेट्रोल-डीजल मॉडल से अलग पहचान देने के लिए इसमें कई खास बदलाव किए गए हैं। इसमें बॉडी कलर की बंद फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और कई ईवी-स्पेसिफिक डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं।
एसयूवी में नए डिजाइन वाले 18 इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसकी रेंज बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कार पर लगा QWD बैज इसके खास ड्राइवट्रेन की पहचान है।
कंपनी ने इसे सात रंगों में पेश किया है, जिनमें शामिल हैं-

Rishikesh Rapids
Nainital Nocturn
Pristine White
Andaman Adventure
Pure Grey
Bengal Rouge
Coorg Cloud

इनमें से पहले दो रंग केवल QWD वेरिएंट के लिए उपलब्ध होंगे।

अंदर से पूरी तरह हाई-टेक

Tata Sierra EV का इंटीरियर काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें शामिल हैं-

10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
12.3 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले

कंपनी का दावा है कि केबिन में रीसाइकिल प्लास्टिक और अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

फीचर्स की लंबी लिस्ट

नई Sierra EV में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं-

वायरलेस चार्जर
एयर प्यूरीफायर
ई-वैलेट (ऑटोनॉमस पार्किंग)
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
एम्बिएंट लाइटिंग
रियर सनब्लाइंड
ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
पावर्ड टेलगेट

इसके अलावा, यह भारत की पहली कार बन गई है जिसमें Apple CarPlay के जरिए Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। इसमें 12 JBL Black स्पीकर्स का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलता है।

एसयूवी में हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी दिया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड, इमर्सिव, पर्सनल और स्नो जैसे चार मोड मिलते हैं।

सेफ्टी में भी दमदार

सुरक्षा के लिए Tata Sierra EV में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं-

ADAS लेवल-2
छह एयरबैग
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
540-डिग्री कैमरा
कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स
665 किलोमीटर तक की रेंज

Tata Sierra EV को दो बैटरी पैक विकल्पों में पेश किया गया है-

75 kWh बैटरी पैक
63 kWh बैटरी पैक
75 kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 665 किलोमीटर की MIDC रेंज देने का दावा करता है, जबकि वास्तविक परिस्थितियों में इसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा बताई गई है।
वहीं, 63 kWh बैटरी पैक 565 किलोमीटर की MIDC रेंज देता है।

दमदार मोटर और परफॉर्मेंस

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं-

रियर मोटर: 175 kW, 240 Nm टॉर्क
फ्रंट मोटर: 103 kW, 164 Nm टॉर्क
दोनों मिलकर कुल 504 Nm का पीक टॉर्क पैदा करते हैं। बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें कई ड्राइव मोड भी दिए गए हैं।

15 मिनट की चार्जिंग में 250 KM की रेंज

Tata Sierra EV को 120 kW फास्ट चार्जर, 7.2 kW और 3.3 kW चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि 120 kW फास्ट चार्जर से यह कार सिर्फ 15 मिनट में 250 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज हासिल कर सकती है।
इसके अलावा, इसमें Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) चार्जिंग फीचर भी दिए गए हैं, जिससे यह अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों और वाहनों को भी चार्ज कर सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News