देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती कारें, देखें पूरी लिस्ट

 | 
देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती कारें, देखें पूरी लिस्ट 

Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपके लिए बड़ी ही जरूरी जानकारी लेकर आए है।आज हम आपको देश की सबसे ज्यादा माईलेज देने वाली गाड़ियों के बारे में बताने वाले है। अगर आप भी इस बढ़ते पेट्रोल की कीमतों के बीच ऐसी कारों की तलाश कर रहे हैं जो कम तेल की खपत में ज्यादा माइलेज दे तो आ हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने वाले है। 

आज भी नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए माइलेज सबसे जरूरी मानी जाति है। तो चलिए आज हम बात करते है भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली इन कारों की....

माइलेज का खेल

Maruti Suzuki Victoris इस समय सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है। हाइब्रिड मोड में यह 28.65 KM प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करती है। Automobile News

Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid भी लगभग 27.97 KM प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती हैं।

ये है जलवा

Honda City Hybrid कार लगभग 26.5 KM प्रति लीटर का माइलेज देती है जो माइलेज के साथ प्रीमियम फील भी चाहते हैं। Automobile News

माइलेज की बादशाह

Maruti Suzuki Celerio अपने AMT वेरिएंट में करीब 26 KM प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं Maruti Suzuki Swift और Maruti Suzuki Dzire भी 25 KM प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज ऑफर करती हैं।

ये बजट कारें

Maruti Suzuki S-Presso, WagonR और Alto K10 जैसी कारें बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं। S-Presso लगभग 25.30 KM प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जबकि WagonR के अलग-अलग वेरिएंट 23 से 25 KM प्रति लीटर माइलेज देती हैं। Alto K10 भी लगभग 25 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब माइलेज देती है। Automobile News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News