टेक्नोलॉजी का बाप, एक इशारे में बिना कुछ करें हवा में टाइप होगा मैसेज, मेटा लाया जबरदस्त फीचर
Udaipur Times, Tech News : दुनिया में टेक्नोलॉजी की कोई कमी नहीं रही है। आए दिन एक से एक बढ़कर नई एड्वान्स लेवल की चीजे मार्केट में लॉन्च ही रही है इसी बीच Facebook की मेटा ने भी लोगों के लिए बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है जिससे टेक्नॉलजी की दुनिया में अलग ही लेवल होने वाला है। अब मेटा लोगों के लिए ऐसा चश्मा लाने जा रहा है जिसमें आपको फोन की कोई जरूरत नहीं पड़ने वाली है।
जानकारी के मुताबिक, फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta ने कुछ नए फीचर्स का ऐलान किया है, जो उसके AI स्मार्ट ग्लास के लिए है। इस स्मार्ट ग्लास का नाम Meta Rayban डिस्प्ले है। यूजर्स बिना किसी डिस्प्ले या कीबोर्ड को छुए बिना ही हवा में उंगलियां घुमाने से टाइप कर सकेंगे। यह न्यूरल रिस्टबैंड के चलते संभव हो पाया है। यह सभी मैसेजिंग ऐप्स जैसे वॉट्सऐप आदि को सपोर्ट करेगा। Meta Smart Glasses
मिली जानकारी के अनुसार, Meta Rayban डिस्प्ले को कंपनी ने करीब 6 महीने पहले लॉन्च किया था और अब इसके लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है। यह नए फीचर्स डिवाइस के लिए कम्युनिकेशन में बहुत ही मददगार साबित होंगे। Meta Rayban डिस्प्ले अभी भारत में सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। Meta Smart Glasses

कमांड
जानकारी के मुताबिक, नए अपडेट में सबसे अहम रोल न्यूरल हैंडराइटिंग है। इसकी मदद से स्मार्टफोन को पॉकेट से निकाले बिना ही टाइपिंग की जा सकती है। इसके लिए किसी भी तरह के कीबोर्ड का यूज नहीं करना पड़ेगा ये पूरी तरह से Visual रहेगा।
हवा में उंगलियों और टाइपिंग
मिली जानकारी के अनुसार, Meta Rayban डिस्प्ले पहनने वाला शख्स सिर्फ हवा में उंगलियों को घुमाकर टाइपिंग कर सकेंगे। यूजर्स को हवा में शब्द का टाइप करना होगा, जैसे एम लिखने के लिए अंग्रेजी में एम बनाने की शेप में उंगलियां चलानी होंगी। Meta Smart Glasses
न्यूरल रिस्टबैंड
Meta Rayban डिस्प्ले के साथ यूजर्स को न्यूरल रिस्टबैंड का यूज करना होगा, जिसको कंपनी ने Meta Rayban डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यह बैंड इंसानी हाथों के जेस्चर को ट्रैक करता है और उनको समझता है और उसको कमांड में भी ट्रांसलेट कर सकता है।
सपोर्ट करेगा
मिली जानकारी के अनुसार, लेटेस्ट अपडेट की मदद से अब यह सभी मैसेजिंग ऐप्स जैसे वॉट्सऐप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और एंड्रॉयड व आईओएस के मैसेजिंग ऐप्स पर भी सपोर्ट करता है। Meta Smart Glasses
ये नए फीचर्स शामिल
जानकारी के मुताबिक, जेस्चर बेस्ड टाइपिंग के अलावा कंपनी ने कुछ और फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें डिस्प्ले रिकॉर्डिंग, इम्प्रूव्ड नेविगेशन और लाइव कैप्शन एक्सपेंड कर सकेंगे। ये न्यू अपडेट Meta Rayban ग्लास डिस्प्ले फीचर को बेहतर करा सकेंगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
