Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस तारीख को आएंगे 4 नए स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास ?
Udaipur Times, Google Pixel 11 launch date confirmed : गूगल ने आधिकारिक तौर पर अपने सालाना Made by Google 2026 इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को न्यूयॉर्क में अपना बड़ा हार्डवेयर लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में नई Google Pixel 11 Series के साथ नई स्मार्टवॉच और अन्य डिवाइस भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
इवेंट की घोषणा के साथ Google ने एक टीज़र भी जारी किया है, जिसमें गोल्ड कलर में Pixel 11 सीरीज की झलक दिखाई गई है। डिजाइन पिछले साल की Pixel 10 सीरीज से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है।
Pixel 11 Series में मिलेंगे चार मॉडल
लीक्स के मुताबिक Google इस बार Pixel 11 सीरीज में चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है-
Google Pixel 11
Google Pixel 11 Pro
Google Pixel 11 Pro XL
Google Pixel 11 Pro Fold
अब नहीं मिलेगा 128GB स्टोरेज
Google इस बार अपनी फ्लैगशिप सीरीज से 128GB स्टोरेज विकल्प हटाने जा रहा है। Pixel 11 सीरीज का बेस मॉडल अब 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा 512GB और 1TB तक के स्टोरेज विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं।
संभावित कीमत
यूरोप में लीक हुई कीमतों के अनुसार Pixel 11 (256GB)- 999 यूरो से शुरू, Pixel 11 Pro (256GB) -1,199 यूरो, Pixel 11 Pro XL (256GB)- 1,399 यूरो, Pixel 11 Pro Fold (256GB) - 1,999 यूरो होगी। हालांकि भारत में इनकी कीमत अलग हो सकती है और कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
नए कलर ऑप्शन
Pixel 11 सीरीज कई नए रंगों में लॉन्च हो सकती है।
Pixel 11
Fuchsia
Light Sterling
Midnight Haze
Moss
Pixel 11 Pro और Pro XL
Dune
Light Fog
Midnight Haze
Pine
Pixel 11 Pro Fold
Midnight Haze
Pine
Android 17 और नए AI फीचर्स
Pixel 11 सीरीज के साथ Google Android 17 भी पेश करेगा। इसमें Gemini AI आधारित कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर Pixel 11 Pro Fold में बेहतर मल्टीटास्किंग और AI आधारित स्मार्ट टूल्स दिए जा सकते हैं, जिससे यह Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
Google के टीज़र और लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Pixel 11 सीरीज का डिजाइन काफी हद तक Pixel 10 जैसा ही रहेगा। इसमें फ्लैट फ्रेम और Google का सिग्नेचर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। हालांकि कंपनी कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स में बड़े अपग्रेड दे सकती है।
भारतीय यूजर्स के लिए क्यों रहेगा खास लॉन्च?
Google Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। शानदार कैमरा, क्लीन एंड्रॉयड अनुभव, समय पर मिलने वाले Android अपडेट और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट की वजह से Pixel सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
अगर Google इस बार 256GB स्टोरेज को बेस वेरिएंट में ही उपलब्ध कराता है, तो भारतीय ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा स्टोरेज और बेहतर वैल्यू मिलेगी। हालांकि, स्टोरेज बढ़ने के साथ कीमत में भी इजाफा होने की संभावना है।
ऐसे में Pixel 11 सीरीज का मुकाबला भारत में Samsung Galaxy S सीरीज, Apple iPhone 17 सीरीज और OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होगा। लॉन्च के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि Google अपने नए AI फीचर्स, कैमरा अपग्रेड और Android 17 के दम पर भारतीय बाजार में कितनी मजबूत पकड़ बना पाता है।
