नई Innova Crysta ने मचाया धमाल, जबरदस्त माइलेज के साथ कंपनी ने किया अपडेट वर्जन लॉन्च
Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे है और आपको भी समझ नहीं आ रहा है की कौन सी कार लेना हमारे लिए बेहतर रहने वाला है। चलिए आज हम आपके नई कार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए है। टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार कार इनोवा क्रिस्टा को अपडेट कर दिया है।
इस पॉपुलर MPV का लेटेस्ट अपडेट लॉन्च कर दिया गया है। अपडेटेड वर्जन में कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में बड़े बदलाव किए गए है। हालांकि, कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलने वाला है। Automobile News
Innova Crysta की लॉन्चिंग वक्त से ही मिल रहा 2.4 लीटर का डीजल इंजन और मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट्स की मानें, तो Innova Crysta को कंपनी 2027 में बंद सकती है। हालांकि, इनोवा हायक्रॉस पर कोई असर नहीं होगा। Automobile News
कार में क्या है नया?
टोयोटा Innova Crysta में रिडिजाइन रेडिएटर ग्रिल मिलती है। इसके साथ ही फ्रंट और रियर बंपर को भी रिडिजाइन किया गया है, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा बोल्ड हो गया है। Automobile News
इंटीरियर की बात करें, तो कैबिन में डुअल टोन लेदर सीट अपहोल्स्ट्री इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम्स पर वूड पैटर्न की हाइलाइट वायरलेस चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।
कितनी है कीमत?
नई Innova Crysta 2026 7 सीटर और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आती है। ये कार पांच कलर ऑप्शन- प्लैटिनम वॉइट पर्ल, सुपर वॉइट, सिल्वर मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक माइका और एवेंट-गार्डे ब्रॉन्ज मेटैलिक में आती है। Automobile News
Innova Crysta 2026 की कीमत
वेरिएंट 7 सीटर 8 सीटर
जीएक्स (फ्लीट) 19.72 लाख 19.77 लाख
जीएक्स+ 21.14 लाख 21.20 लाख
वीएक्स 24.93 लाख 24.98 लाख
जेडएक्स 26.63 लाख
कंपनी की मानें, तो Innova Crysta कार 15 KM प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है। Automobile News कार में 7 एयरबैग, एबीएस, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हील स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के सेफ्टी पैकेज के साथ आता है।
