जुलाई में होगा बड़ा धमाका ! एकसाथ Nissan से Toyota तक लॉन्च होंगी 5 नई कारें, जानिए कीमत और फीचर्स
Udaipur Times, Automobile News, Car Launches in July 2026: जुलाई 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई नई एसयूवी, पिकअप ट्रक और लग्जरी कारें लॉन्च होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इनमें बजट से लेकर प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट तक के वाहन शामिल हैं। Nissan, Honda, Toyota, Maruti Suzuki और Audi जैसी कंपनियां अपने नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।

Nissan Tekton की होगी एंट्री
निसान 9 जुलाई को अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Nissan Tekton को ग्लोबल स्तर पर पेश कर सकती है। कंपनी ने इसके टीजर भी जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा।
दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा, जबकि 1.3-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है। इसकी कीमत करीब 10.49 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

15 जुलाई को लॉन्च हो सकती है Honda ZR-V Hybrid
होंडा अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी Honda ZR-V को 15 जुलाई को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे 40 से 50 लाख रुपये की कीमत के बीच पेश कर सकती है।
इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम 184 हॉर्सपावर और 315 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी महज 8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 172 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और माइलेज करीब 22.79 किलोमीटर प्रति लीटर रहने का दावा किया गया है।

Toyota Hilux का नया अवतार
टोयोटा भी जुलाई में अपनी लोकप्रिय पिकअप Toyota Hilux Facelift लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी संभावित लॉन्चिंग 15 जुलाई को हो सकती है और शुरुआती कीमत करीब 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है।
नई Hilux में 2.8-लीटर डीजल इंजन और 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। साथ ही इसमें फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी मिलेगा।

नए अंदाज में आएगी Maruti Suzuki Brezza
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 23 जुलाई को Brezza Facelift लॉन्च कर सकती है। यह दूसरी पीढ़ी की ब्रेजा का पहला बड़ा अपडेट होगा।
नई ब्रेजा की कीमत 8.50 लाख रुपये से 13.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के अलावा नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार ब्रेजा दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध होगी।

लग्जरी सेगमेंट में Audi A6 की एंट्री
लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी 25 जुलाई को नई Audi A6 2026 लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने का अनुमान है।
नई Audi A6 में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। डिजाइन के मामले में इसमें नया फ्रंट ग्रिल, शार्प एलईडी लाइटिंग और ज्यादा एयरोडायनामिक एक्सटीरियर देखने को मिलेगा।
जुलाई में लॉन्च होने वाली कारों की सूची
Nissan Tekton – 9 जुलाई | कीमत: 10.49 लाख से 18.69 लाख रुपये
Honda ZR-V Hybrid – 15 जुलाई | कीमत: 40 लाख से 50 लाख रुपये
Toyota Hilux Facelift – 15 जुलाई | कीमत: 35 लाख रुपये
Maruti Suzuki Brezza Facelift – 23 जुलाई | कीमत: 8.50 लाख से 13.50 लाख रुपये
Audi A6 – 25 जुलाई | कीमत: 70 लाख (संभावित शुरुआती कीमत) रुपये
